फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

Ghaziabad News: रिवर हाइट्स में लगने लगा नारा... कुत्ते हटाओ, बच्चे बचाओ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jan 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
राजनगर एक्सटेंशन की रिवर हाइट्स सोसायटी में आवारा कुत्तों के प्रवेश बंद करने को लिकर धरने पर बैठ? - फोटो : GHAZIABAD City
रिवर हाइट्स में लगने लगा नारा... कुत्ते हटाओ, बच्चे बचाओ
विज्ञापन

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन सोसायटी की रिवर हाइट्स सोसायटी में आवारा कुत्तों से परेशान लोग रविवार को चौथे दिन भी धरने पर बैठक रहे। सोसायटी के लोग अब परिसर में कुत्ते हटाओ, बच्चे बचाओ का नारा लगाना शुरू कर दिया है। रविवार को नगर निगम की टीम कुत्ता पकड़ने जाने वाली थी। इसके नहीं आने पर लोगों में गुस्सा है।
बीते बुधवार को सोसायटी में आवारा कुत्तों को बाहर भगाने पर कुछ लोगों से निवासियों की लड़ाई हो गई थी। इसके बाद नंदग्राम थाने में दो महिलाओं के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसके बाद लोगों ने सोसायटी से कुत्तों को हटाने के लिए अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। देर शाम धरने का समर्थन करने गुलमोहर गार्डन सोसायटी के लोग भी पहुंचे।
विज्ञापन

सोसायटी के एओए अध्यक्ष सुबोध त्यागी का कहना है कि सोसायटी में 70-80 आवारा कुत्ते हैं। कुछ लोग पशु प्रेमी बनकर सोसायटी के अंदर आवारा कुत्तों को लाकर खाना पानी देकर पालतू बना रहे हैं। कुत्ते लोगों पर अक्सर हमला कर रहे हैं। पिछले 15 दिन में सात- आठ लोगों पर हमला कर चुके हैं। कई बच्चों को काट चुके हैं। विरोध करने पर पशु प्रेमी धमकी देते हैं। प्रिंस त्यागी का कहना है कि नगर निगम और प्रशासन के साथ पोर्टल पर भी शिकायत की जा चुकी है लेकिन कोई समाधान नहीं निकल रहा है। शनिवार को नगर निगम से कुत्ता पकड़ने आई टीम दो घंटे तक परिसर में दौड़ती रही लेकिन एक भी कुत्ता नहीं पकड़ सकी। नगर निगम की ओर से आए डॉ. आशीष त्रिपाठी ने रविवार को टीम को दोबारा भेजने की बात कही थी लेकिन शाम तक कोई टीम नहीं आई। गुलमोहर गार्डन से एओए महासचिव अवधेश मित्तल ने कहा कि यह समस्या विकराल रूप ले रही है इसका समाधान होना चाहिए। उन्होंने धरने का समर्थन किया है। आशियाना पॉम से एओए अध्यक्ष सचिन त्यागी ने भी धरने का समर्थन किया उन्होंने कहा कि मानव जीवन पहले है। इस समस्या का समाधान जब तक नहीं होगा धरना जारी रहेगा। अजनारा इंटीग्रिटी और एसजी इंप्रेशन के लोगों ने भी धरने का समर्थन दिया है। सोसायटी निवासी संजीव त्यागी ने कहा कि पशु प्रेमी आवारा कुत्तों को सोसायटी के बाहर रखें और प्रेम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवारा कुत्तों पर बनाई कविता
आवारा कुत्तों पर चल रहे बवाल पर फेडरेशन ऑफ राजनगर एक्सटेंशन एओए के वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ के प्रमुख कैप्टन गोपाल सिंह ने स्वरचित कविता लोगों को सुनाई... कहो यह कैसा प्यार है तुम्हारा, न बाप को पूछो, न मां को पूजो, कुत्ता बना है जीने का सहारा, कहो यह कैसा प्यार है...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed