फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

Ghaziabad News: पांच करोड़ से बनेगा डूंडाहेड़ा में एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
पांच करोड़ से बनेगा डूंडाहेड़ा में एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर
विज्ञापन

गाजियाबाद। आवारा कुत्तों की समस्या लगातार बढ़ने के बाद नगर निगम ने नए एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर के निर्माण के लिए कवायद तेज कर दी है। पांच करोड़ से डूंडाहेड़ा में बनने वाले सेंटर की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट की स्वीकृति के लिए नगर आयुक्त ने रिमाइंडर नगर विकास को भेज दिया है।
दो साल पहले पीपुल फॉर एनिमल संस्था की ओर से कराये गए सर्वे में शहर में करीब 30000 आवारा कुत्तों की संख्या थी। मौजूदा समय में इनकी संख्या में करीब दस फीसदी की बढ़ोतरी हो गई है। कुत्तों की नसबंदी के लिए नंदीपार्क में एबीसी सेंटर है, जिसमें एक बार में आठ से दस कुत्तों की नसबंदी रोजाना की जा रही है। जून में पीएफए संस्था का अनुबंध समाप्त होने के बाद दिल्ली की एक संस्था को नगर निगम ने कुत्तों की नसबंदी का ठेका दिया है। नसबंदी केंद्र की मरम्मत के चलते करीब चार महीने तक नसबंदी का काम बंद था। नगर निगम के पशु चिकित्सा विभाग के डॉ. आशीष त्रिपाठी का कहना है कि तीन महीने में 978 आवारा कुत्तों की नसबंदी की जा चुकी है।
विज्ञापन

नए केंद्र पर 100 कुत्तों को रखने की रहेगी क्षमता
नगर उप पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुज का कहना है कि दो एकड़ में नया एबीसी सेंटर बनाया जाएगा। सेंटर पर 100 कुत्तों को रखने की व्यवस्था रहेगी। कुत्तों को रखने के लिए 300 पिंजरे रहेंगे। ऑपरेशन थिएटर बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो तल का होगा नंदीपार्क का एबीसी सेंटर
नंदी पार्क में एबीसी सेंटर दो तल का बनेगा। अभी भूतल पर ही सेंटर चल रहा है। यहां रोजाना 30-40 कुत्तों की नसबंदी की व्यवस्था होगी। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी महीने काम शुरू हो जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed