फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

सरकारी अस्पतालों से पांच साल में नौकरी छोड़ गए 12 चिकित्सक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Nov 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
सरकारी अस्पतालों से पांच साल में नौकरी छोड़ गए 12 चिकित्सक
विज्ञापन

गाजियाबाद। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील कात्याल इस्तीफा देने वाले अकेले चिकित्सक नहीं है। पिछले पांच सालों में सरकारी अस्पतालों से 12 चिकित्सक त्याग पत्र दे चुके हैं। इनकी जगह किसी की तैनाती नहीं हो पाई है। इस तरह एक-एक कर विशेषज्ञ चिकित्सक कम होते जा रहे हैं। इससे मरीज निजी अस्पतालों के भरोसे रह गए हैं।
एमएमजी जिला अस्पताल में संविदा पर काम कर रहे डॉ. सुनील कात्याल ने शनिवार को त्याग पत्र दिया था। इसके बाद किसी भी सरकारी अस्पताल में हृदय रोग का चिकित्सक नहीं बचा है। सिर्फ संविदा पर काम कर रहे चिकित्सक ही नहीं, स्थायी भी नौकरी छोड़कर जा रहे हैं। इसी वजह से जिले के किसी भी सरकारी अस्पताल में सांस रोग का चिकित्सक नहीं बचा है। देश के सबसे प्रदूषित जिलों में रहने वाले गाजियाबाद में बड़ी संख्या में सांस रोगी हैं। सभी निजी अस्पतालों पर निर्भर हो गए हैं जहां उपचार काफी महंगा है। संयुक्त अस्पताल में तो हड्डी, त्वचा, सांस रोग सहित किसी भी बीमारी का विशेषज्ञ नहीं बचा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पर भी चिकित्सकों की भारी कमी है।
विज्ञापन

84 केंद्रों पर होगी भर्ती
सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार ने बताया कि शासन स्तर से डॉक्टरों की भर्ती होनी है। जल्द ही नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 84 वेलनेस सेंटर पर भी एक हफ्ते के अंदर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों का वेतन कम
पूर्व सीएमओ डॉ. अजेय अग्रवाल की कहना है कि सरकारी नौकरी में रहने पर डॉक्टरों को पोस्टमार्टम, वीआईपी ड्यूटी, कोर्ट में गवाही जैसे काम भी करने पड़ते हैं। इससे दबाव बढ़ता है। वेतन भी कम है, इसलिए युवा चिकित्सक सरकारी सेवा में नहीं आना चाहते। कई को आगे की पढ़ाई के लिए अनुमति नहीं मिलती, इसलिए नौकरी छोड़ने पर मजबूर हो जाते हैं। संविदा के चिकित्सकों का वेतन बहुत ही कम है। सिर्फ 40 हजार रुपये प्रति माह दिए जा रहे हैं। ऐसे में बेहतर विकल्प मिलने पर चिकित्सक सरकारी नौकरी छोड़ देते हैं।
2022 में इस्तीफा
डॉ. सुनील कात्याल हृदय रोग विशेषज्ञ
डॉ. सुधीर नाक-कान गला विशेषज्ञ
2021 में छोड़ी नौकरी
डॉ. सुषमा मित्तल महिला रोग विशेषज्ञ
डॉ. अनुज यादव एमबीबीएस
डॉ. शिवपूजन पटेल एमबीबीएस
डॉ. रविप्रताप सिंह बाल रोग विशेषज्ञ
2020 में दिया त्याग पत्र
डॉ. मुकेश इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर
डॉ. हिमांशु निर्वाण इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर
डॉ. मानसी महिला रोग विशेषज्ञ
डॉ. प्रियदर्शी सागर इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर
डॉ. संतोष यादव ईमओ
डॉ. जहीर ईमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed