फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

पालतू कुत्ते के नहीं लगाया मजल तो निरस्त होगा पंजीकरण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
पालतू कुत्ते के नहीं लगाया मजल तो निरस्त होगा पंजीकरण
विज्ञापन

गाजियाबाद। पालतू कुत्ते के लिए बनाए गए नियमों का अब सख्ती से पालन करना होगा। बिना मजल लगाए यदि कुत्ते को सार्वजनिक स्थल पर घुमाया जाता है तो रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिया जाएगा। साथ ही यदि कुत्ते के गले में पट्टा नहीं लगाया है तो भी नगर निगम पंजीकरण रद्द कर देगा। नगर आयुक्त डॉ. नितिन गौड़ ने शुक्रवार को यह निर्देश जारी किया है। उन्होंने कहा कि कुत्ता पालने वाले को हर हाल में नियमों का पालन करना होगा। पिछले दिनों लापरवाही की वजह से कई लोगों को पालतू कुत्ते ने काट लिया। नगर निगम की बोर्ड बैठक में गाइड लाइन जारी की जा चुकी है। इसके बाद भी नियमों का पालन नहीं करने की कई शिकायतें नगर निगम में आ चुकी हैं।
ये नियम किए गए हैं जारी
- पालतू कुत्ते को सार्वजनिक स्थलों पर ले जाते समय मजल अनिवार्य।
- जिस लिफ्ट में लोग हों उस लिफ्ट से कुत्ते को ले जाने पर मनाही।
- कुत्ते को लेकर जब भी बाहर निकलेें तो उसके गले में पट्टा होना चाहिए।
- छोटे बच्चों के साथ कुत्ते को न भेजें
- सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी करने पर जिम्मेदारी कुत्ते के मालिक की होगी।
- किसी के घर के सामने या सार्वजनिक स्थल पर कुत्ते को न खाना खिलाएगा और न ही गंदगी फैलाएगा।
- आवारा कुत्तों को खाना खिलाने के लिए आरडब्ल्यूए या एओए फीडिंग स्थान तय करेंगे।
दो सौ रुपये है पंजीकरण शुल्क
कुत्ते को पालने के लिए नगर निगम ने 200 रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क निर्धारित किया है। इसके अलावा बिना रजिस्ट्रेशन कुत्ता पालने पर पांच हजार रुपये तक जुर्माने का प्रावधान किया गया है। अब बिना रजिस्ट्रेशन कुत्ता पालने पर 13 हजार का जुर्माना लगाया जा चुका है।
विज्ञापन

सात महीने में 4318कुत्तों का हुआ पंजीकरण
एक अप्रैल से 10 नवंबर तक 4318 पालतू कुत्तों का पंजीकरण कराया जा चुका है। अक्तूबर में बोर्ड बैठक में पिटबुल, रॉट विलर और डोगो अर्जेंटीनों को पालने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। जिनके पास पहले से इन नस्लों के कुत्ते पल रहे हैं उन्हें 30 नवंबर तक कुत्तों की नसबंदी कराकर प्रमाणपत्र के साथ पंजीकरण कराने को कहा गया है। एक दिसंबर से इनका पंजीकरण नहीं किया जाएगा। नगर पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डा. आशीष त्रिपाठी ने बताया कि प्रतिबंधित किए गए इन नस्लों के करीब ढाई सौ कुत्तों के मालिकों को फोन करके कहा गया है कि वह कुत्तों की नसबंदी का प्रमाणपत्र लगाकर रजिस्ट्रेशन दस दिन के अंदर करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचशील में चलेगा सर्वे
पशु चिकित्सा एवं कल्याण विभाग के उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनुज ने बताया कि क्रासिंग रिपब्लिक की पंचशील वेलिंग्टन सोसायटी में सोमवार से सर्वे कराया जाएगा। निगम की टीम डोर टू डोर जाकर पालतू कुत्तों के बारे में पता लगाएगी कि रजिस्ट्रेशन है कि नहीं। रजिस्ट्रेशन नहीं होने पर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed