फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

बरातघर और बैंक्वेट हॉल संचालकों को निगम से लेनी होगी एनओसी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
बरातघर और बैंक्वेट हॉल संचालकों को निगम से लेनी होगी एनओसी
विज्ञापन

गाजियाबाद। बरातघर और बैंक्वेट हॉल संचालकों को अब कार्यक्रम कराने से पहले नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग से अनापत्ति प्रमाणपत्र लेना होगा। ऐसा नहीं करने पर एक लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा।
नगर निगम क्षेत्र में 1200 से अधिक बैंक्वेट हॉल, बरातघर और मैरिज लॉन हैं। नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के सर्वे में पाया गया कि इन स्थानों से निकलने वाले कूड़े को नगर निगम को देने की बजाय कबाड़ बीनने वालों को दे दिया जाता है इससे कूड़ा चोरी छिपे इधर उधर फेंक दिया जाता है या कहीं ले जाकर जला दिया जाता है। इससे प्रदूषण की समस्या बढ़ती है और गंदगी भी फैलती है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. मिथिलेश सिंह ने बताया कि बरातघरों, वैंक्क्वेट हाल संचालकों को कार्यक्रम आयोजन के पहले यह बताना होगा कि कूड़ा निस्तारण की उनके पास क्या व्यवस्था है। संतुष्ट होने पर एनओसी जारी की जाएगी। इसके साथ ही सफाई निरीक्षक मौके का औचक निरीक्षण करेंगे। यदि बिना एनओसी के कार्यक्रम होता पाया जाएगा तो एक लाख रुपये तक जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन

कविनगर में सड़क किनारे मिला शादी समारोह का कूड़ा
नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि कविनगर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सर्वे किया। यहां सड़क पर शादी समारोह का कूड़ा मिला। इसके बाद संचालकों के लिए यह नियम बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिसंबर से प्रत्येक रविवार को सेल्फ सैनिटेशन डे
गाजियाबाद। इंदौर की तर्ज पर नगर निगम एक दिसंबर से सेल्फ सैनिटेशन डे अभियान चलाने जा रहा है। पायलट प्रोजेक्ट के तौर यह शुरुआत वसुंधरा जोन से कराई जाएगी। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. मिथिलेश ने बताया कि दिसंबर में प्रत्येक रविवार को स्थानीय लोग अपने घरों के सामने सफाई करेंगे। जो कूड़ा निकलेगा उसे नगर निगम की टीम उठाएगी। इसके पहले लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। पायलेट प्रोजेक्ट के सफल होने पर यह व्यवस्था सभी जोनों में लागू की जाएगी।

संडे फन डे मनाएंगे सफाई कर्मचारी
पायलट प्रोजेक्ट के तहत रविवार के दिन सफाई कर्मचारियों के लिए मनोरंजन का दिन रहेगा। इस दिन सफाई कर्मचारी कालोनियों में झाड़ू नहीं लगाएंगे। इस दिन कर्मचारी अपने परिवार के साथ दिन बिताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed