{"_id":"634db028120937756107f90c","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd246258161","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाखों के 19 आवेदन पहुंचे, अधिकारी कर रहे गाइडलाइन का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटाखों के 19 आवेदन पहुंचे, अधिकारी कर रहे गाइडलाइन का इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटाखों के 19 आवेदन पहुंचे, अधिकारी कर रहे गाइडलाइन का इंतजार
गाजियाबाद। ग्रीन पटाखों की बिक्री के लाइसेंस लेने के लिए जिला प्रशासन के पास 19 दुकानदारों के आवेदन पहुंच चुके हैं। प्रशासन ने अभी किसी को भी बिक्री की अनुमति नहीं दी है। अधिकारी अभी पटाखों के संबंध में सरकार की गाइडलाइन का इंतजार कर रहे हैं।
करीब 20 दिन पहले से पटाखा विक्रेता सिटी मजिस्ट्रेट, एडीएम सिटी और डीएम कार्यालय में चक्कर लगा रहे हैं। पटाखा कारोबारी आशुतोष गुप्ता का कहना है कि एनजीटी ग्रीन पटाखों की बिक्री के संबंध में पूर्व में ही आदेश जारी कर चुका है। अब नई गाइडलाइन की जरूरत ही नहीं है। ग्रीन पटाखों से वायुमंडल को नुकसान नहीं है। इसके मानक निर्धारित पहले ही हो चुके हैं। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से लाइसेंस जारी नहीं किए जा रहे हैं। वहीं एडीएम सिटी बिपिन कुमार का कहना है कि पूरे प्रदेश के लिए शासन की ओर से गाइडलाइन जारी होने की उम्मीद है। उसका इंतजार किया जा रहा है। गाइडलाइन के अनुसार ही पटाखों के लाइसेंस पर निर्णय लिया जाएगा।