{"_id":"6347196442930d63d741d0e0","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd2459644161","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला प्रोबेशन विभाग के कार्यालय में रिश्वत लेने का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला प्रोबेशन विभाग के कार्यालय में रिश्वत लेने का वीडियो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला प्रोबेशन विभाग के कार्यालय में रिश्वत लेने का वीडियो वायरल
गाजियाबाद। जिला प्रोबेशन अधिकारी के कार्यालय में तैनात एक कर्मचारी का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में दिख रहे कर्मचारी का नाम लोकेंद्र सिंह बताया जा रहा है और वीडियो में वह कार्यालय में अपने सामने बैठे दो व्यक्तियों से रुपये लेकर जेब में रखते हुए दिख रहा है। डीएम ने सीडीओ को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
बताया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहा कर्मचारी लोकेंद्र सिंह विधि सह परिवीक्षा अधिकारी का काम भी देख रहा है। बताया जा रहा है कि बाल सुधार गृह में रखे बाल अपचारी के संबंध में रिपोर्ट लगाने की एवज में उनके परिजनों से रिश्वत लेते हुए यह वीडियो बनाया गया है। बुधवार को यह वीडियो कई सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रसारित हुआ तो अधिकारियों ने संज्ञान लिया।
हालांकि वीडियो में रिश्वत देने वाले लोगों ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से नहीं की है। डीएम राकेश कुमार सिंह का कहना है कि वीडियो वायरल होने पर प्रकरण की जांच सीडीओ विक्रमादित्य सिंह मलिक को दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
एक पूर्व कर्मचारी पर स्टिंग ऑपरेशन करने का शक
जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय में तैनात रह चुके एक पूर्व कर्मचारी पर ही स्टिंग ऑपरेशन करने का शक जताया जा रहा है। इस कर्मचारी पर भी गोपनीय सूचनाएं इधर-उधर करने का आरोप लग चुके हैं। इसकी वजह से जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास चंद्र ने इसे कंप्यूटर ऑपरेटर का काम हटा दिया था। इसे कार्यालय में आने वाले लोगों को जानकारी देने की जिम्मेदारी दे दी गई थी। इसके बाद यह कर्मचारी इस्तीफा देकर चला गया था। जिला प्रोबेशन अधिकारी का कहना है कि प्रकरण की जांच की जा रही है। यह वीडियो वीडियो जुलाई 2021 का बताया जा रहा है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।