फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

मैं मानसिक तनाव में हूं, इसलिए त्याग पत्र दे रहा हूं....

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 12:46 AM IST
सार

मैं मानसिक तनाव में हूं, इसलिए त्याग पत्र दे रहा हूं....गाजियाबाद।मैं मानसिक तनाव में हूं, इसलिए अपने पद से त्याग पत्र दे रहा हूं।एक अक्तूबर को मैं उप्र विकास प्राधिकरण केंद्रीयत सेवा के अवर अभियंता (सिविल) के पद से त्याग पत्र देता हूं।

विज्ञापन
ghaziabad

विस्तार

मैं मानसिक तनाव में हूं, इसलिए त्याग पत्र दे रहा हूं....
विज्ञापन

गाजियाबाद। मैं मानसिक तनाव में हूं, इसलिए अपने पद से त्याग पत्र दे रहा हूं। यह मेसेज जीडीए के अवर अभियंता वीसी सिंह जरिया ने जीडीए के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप में शनिवार को किया है। अभियंता से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल फोन बंद था। मौजूदा समय में वह अभियंत्रण जोन-छह में कार्यरत हैं।

अवर अभियंता ने जीडीए उपाध्यक्ष को संबोधित मेसेज में अवर अभियंता ने लिखा है कि गाजियाबाद विकास प्राधिकरण में पदस्थ उच्चाधिकारियों की दबाव की नीति से वह मानसिक तनाव में है। दबाव बनाकर अनुचित कार्य करने के लिए कहा जाता है। ऐसे स्थिति में कार्य करने में असमर्थ हूं। एक अक्तूबर को मैं उप्र विकास प्राधिकरण केंद्रीयत सेवा के अवर अभियंता (सिविल) के पद से त्याग पत्र देता हूं। अवर अभियंता का यह मेसेज पूरे दिन अभियंताओं व अधिकारियों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। जीडीए के मुख्य अभियंता राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि अवर अभियंता वीसी सिंह जरिया ने इस तरह का मेसेज वाट्सएप ग्रुप पर क्योें डाला, इसका कारण उनसे बात करने के बाद ही पता चल सकेगा, उन्होंने बताया कि वीसी सिंह से बात करने के बाद ही सही बात चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed