{"_id":"632cb9dbb7de747795198b51","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd244952121","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 सितंबर तक ही लगवा सकेंगे मुफ्त में बूस्टर डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 सितंबर तक ही लगवा सकेंगे मुफ्त में बूस्टर डोज
सार
30 सितंबर तक ही लगवा सकेंगे मुफ्त में बूस्टर डोजगाजियाबाद।इसके अलावा दो मरीजों में स्वाइन फ्लू की भी पुष्टि हुई है।संक्रामक रोग की बैठक में जिलाधिकारी ने भी एक दिन पहले डेंगू के बढ़ते केस पर चिंता जताई थी।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
30 सितंबर तक ही लगवा सकेंगे मुफ्त में बूस्टर डोज
गाजियाबाद। सरकारी स्तर पर मुफ्त में बूस्टर डोज लगाने की अंतिम तारीख 30 सितंबर तक ही है। इस तारीख तक ही स्वास्थ्य विभाग का अभियान चलेगा। विभाग की तरफ से 29 सितंबर को मेगा बूस्टर डोज शिविर लगाए जाएंगे। इसके बाद सरकारी स्तर पर बूस्टर डोज लगने बंद हो जाएंगे।
18 वर्ष से लेकर 56 वर्ष तक के लोगों को कोरोना के बूस्टर डोज लगाए जा रहे हैं। 24 लाख लोगों को बूस्टर डोज लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें से अभी तक 30 फीसदी लोगों को ही बूस्टर डोज लग पाया है। 29 को बूस्टर डोज लगाने के लिए मेगा कैंप भी लगाया जाएगा, जिसके लिए लगभग 300 केंद्र रहेंगे। इसमें कुछ स्थायी तो कुछ अस्थायी शिविर लगाकर भी बूस्टर डोज लगाया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि सभी केंद्रों पर बूस्टर डोज लगाए जा रहे हैं, जिन्होंने बूस्टर डोज अभी तक नहीं लगवाया है। वह 30 सितंबर तक किसी भी केंद्र पर जाकर बूस्टर डोज लगवा सकता है। शासन से अगर आगे टीकों की खेप आ गई तो यह तिथि आगे भी बढ़ाई जा सकती है।
तीन कोरोना संक्रमित मिले
बृहस्पतिवार को कोरोना के तीन नए संक्रमित मिले हैं। यह तीनों संक्रमित 41 वर्ष से लेकर 60 वर्ष तक के बीच के हैं। इन तीनों मरीजों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इनको मिलाकर जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 17 है।
विज्ञापन
डेंगू के एक साथ 16 मरीज मिले
बृहस्पतिवार को 24 घंटे में एक साथ डेंगू के 16 मरीज मिले हैं। इनको मिलाकर अभी तक डेंगू मरीजों की संख्या 163 हो गई है। इसके अलावा दो मरीजों में स्वाइन फ्लू की भी पुष्टि हुई है। जिला सर्विलांस अधिकारी आरके गुप्ता ने बताया कि लगातार सर्वे अभियान चल रहा है। बीच-बीच में बारिश की वजह से कुछ जल जमाव हुआ है उसके बाद से केस बढ़ने लगे हैं। जल जमाव ना होने देने को लेकर लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। संक्रामक रोग की बैठक में जिलाधिकारी ने भी एक दिन पहले डेंगू के बढ़ते केस पर चिंता जताई थी।