फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

15 से बनेंगे आयुष्मान लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 01:09 AM IST
सार

15 से बनेंगे आयुष्मान लाभार्थियों के गोल्डन कार्डगाजियाबाद।सोमवार को अपर निदेशक स्वास्थ्य राजेंद्र सिंह ने सीएमओ कार्यालय में बैठक ली थी और बचे हुए आयुष्मान लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड ना बनाने को लेकर फटकार लगाई थी।

विज्ञापन
ghaziabad

विस्तार

15 से बनेंगे आयुष्मान लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड
विज्ञापन

गाजियाबाद। आयुष्मान योजना के लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनवाने में तेजी लाने के लिए मंगलवार से सभी अधिकारी और कर्मचारी जुट गए हैं। इसकी कार्ययोजना बनाई गई है। समीक्षा बैठक में अपर निदेशक की फटकार के बाद 15 सितंबर से बचे हुए लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाने का अभियान शुरू किया जाएगा।

आयुष्मान योजना के लगभग सात लाख लाभार्थियों की सूची तैयार की गई थी लेकिन पिछले चार वर्षों में विभाग महज 1.72 लाभार्थियों के ही कार्ड बना सका है। सोमवार को अपर निदेशक स्वास्थ्य राजेंद्र सिंह ने सीएमओ कार्यालय में बैठक ली थी और बचे हुए आयुष्मान लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड ना बनाने को लेकर फटकार लगाई थी। आयुष्मान योजना के नोडल प्रभारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि 15 सितंबर से अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए आशा, एएनएम और सीएचओ के साथ ही अब पीएचसी और सीएचसी पर भी विशेष व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि सीएचसी और पीएचसी पर पहुंचने वाले सभी मरीजों के बारे में जानकारी की जाएगी, जो मरीज आयुष्मान योजना के लाभार्थी होंगे उनके गोल्डन कार्ड बनाए जाएंगे। सभी आशाओं को भी लाभार्थियों को चिन्हित करने में लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed