फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

चिपियाना आरओबी पर 80 घंटे की लोड टेस्टिंग शुरू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
चिपियाना आरओबी पर 80 घंटे की लोड टेस्टिंग शुरू
विज्ञापन

गाजियाबाद। एनएच-नौ पर चिपियाना आरओबी निर्माण का काम पूरा होने के बाद 80 घंटे की लोड टेस्टिंग का काम सोमवार सुबह से शुरू हो गया है। 16 सितंबर की सुबह से दिल्ली से हापुड़ जाने वाले वाहन रेलवे ओवर ब्रिज पर फर्राटा भरने लगेंगे। 2270 टन वजनी और 115 मीटर लंबे आरओबी को तैयार करने में करीब दो साल का वक्त लगा है। अभी तक हापुड़ की ओर जाने वाले वाहन यहां दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से होकर गुजर रहे हैं। कपंनी के साइट इंचार्ज अजय चौधरी ने बताया कि पहले अनलोड ट्रकों व डंपरों को पुल पर खड़ा करके लोड टेस्ट किया जाएगा इसके बाद लोडेड ट्रकों और डंपरों को खड़ा कर पुल की क्षमता का परीक्षण किया जाएगा। पुल पर रंग रोगन का काम तेजी से चल रहा है। शाम तक 13 डंपर पहुंच चुके थे। 25 कर्मचारी दस से 12 घंटे काम कर रहे हैं। पुल के शुरू हो जाने के बाद दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भी वाहनों का दबाव कम होगा। एनएच-9 से पिलखुआ, हापुड़ जाने वालों वाहनों को रफ्तार मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed