फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

पांच हजार ना देने पर गर्भवती को चार घंटे तक नहीं किया भर्ती

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
पांच हजार ना देने पर गर्भवती को चार घंटे तक नहीं किया भर्ती
विज्ञापन

गाजियाबाद। महिला अस्पताल में ऑपरेशन के लिए पांच हजार रुपये ना देने पर गर्भवती महिला को चार घंटे तक इंतजार कराया गया। परिजनों का आरोप है कि बेहोशी का डॉक्टर ना होने का बहाना बनाकर दूसरे अस्पताल भेजने का दबाव बनाया जा रहा था। गर्भवती तड़पती रही लेकिन उसको भर्ती नहीं किया गया। भाजपा नेता और सामाजिक संगठन को शिकायत करने पर अस्पताल प्रबंधन ने महिला का ऑपरेशन किया।

अस्पतालों में ऑपरेशन के नाम पर फीस लेने की शिकायतें लगातार की जा रही हैं। उप मुख्यमंत्री से भी मरीज और तीमारदार शिकायत कर चुके हैं। शुक्रवार को गोविंदपुरम निवासी गर्भवती महिला राखी के पति राहुल कुमार ने आरोप लगाया है कि प्रसव पीड़ा होने पर जब वह अपनी पत्नी को अस्पताल ले गए तो वहां उनसे निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर पर अल्ट्रासाउंड कराकर पांच ऑपरेशन के लिए पांच हजार जमा कराने को कहा गया। जब शुल्क देने से मना किया गया तो अस्पताल में बताया गया कि अस्पताल में तैनात एनेस्थेटिस्ट का समय समाप्त हो चुका है और अब बाहर से एनेस्थेटिस्ट को बुलाना होगा, जिसके लिए फीस देनी होगी। उन्होंने बताया कि उन्होंने एक सामाजिक संगठन की पदाधिकारी स्नेहा शिशोदिया से संपर्क किया। स्नेहा ने जब सीएमएस को फोन किया तो उन्होंने कहा कि अस्पताल में ऑपरेशन नहीं हो सकता, मरीज को दिल्ली ही ले जाना होगा। इसके बाद एक भाजपा नेता से फोन करवाया गया, जिसके बाद राखी को अस्पताल में भर्ती किया गया और उसकी सिजेरियन डिलीवरी कराई गई। उनका आरोप है कि इस पूरी प्रक्रिया में लगभग चार घंटे लगे तब तक पत्नी तड़पती रही। उज्जवल भारत मिशन संस्था की राष्ट्रीय संयुक्त सचिव स्नेहा ने बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की है। इस मामले में महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. संगीता गोयल का कहना है कि रुपये मांगने का आरोप गलत है। महिला के साथ कोई अन्य महिला तीमारदार नहीं थी इसलिए भर्ती नहीं किया जा सकता है। जब परिवार से एक और महिला आई तो अल्ट्रासाउंड के बाद मैंने खुद महिला को भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed