फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

ईस्टर्न पेरिफेरल पर पलवल पहुंची दूसरी रैपिड रेल, आज आएगी दुहाई डिपो

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
ईस्टर्न पेरिफेरल पर पलवल पहुंची दूसरी रैपिड रेल, आज आएगी दुहाई डिपो
विज्ञापन

गाजियाबाद। छह कोच की दूसरी रैपिड रेल सोमवार सुबह दुहाई डिपो पहुंच जाएगी। गुजरात के सांवली एलस्ट्रोम प्लांट से 14 दिन पहले सड़क मार्ग से रवाना हुई दूसरी रैपिड रेल ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर पलवल पर पहुंच गई है। सभी छह कोच पलवल टोल के पास बड़े ट्रेलरों पर लदे हुए हैं। दुहाई डिपो में सभी कोच को उतारने के बंदोबस्त करने में नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एनसीआरटीसी) का अमला रविवार को जुटा रहा।

कोच को लाने के सभी इंतजाम एनसीआरटीसी ने पूरे कर लिए हैं। ऐसे में सोमवार सुबह ईस्टर्न पेरिफेरल वे पर सभी कोच पलवल, फरीदाबाद, ग्रेटर नोएडा, दादरी, डासना टोल होते हुए दुहाई पहुंचेंगे। दूसरी रैपिड रेल के डिपो पहुंचने के एक सप्ताह के अंदर उसे जोड़ने (असेंबल) का काम पूरा करने के बाद पटरी पर उतार दिया जाएगा। पहली की तरह दूसरी रैपिड रेल के फिर डिपो के अंदर ही तकनीकी परीक्षण शुरू होंगे। मार्च 2023 में शुरू होने वाले साहिबाबाद से दुहाई तक 17 किमी लंबे प्राथमिकता खंड पर छह कोच की कुल 13 रैपिड रेल दौड़ेंगी। ऐसे में अब सिलसिलेवार कोच का दुहाई डिपो में आना जारी रहेगा। अगले माह अक्तूबर के आखिर में एनसीआरटीसी की ओर से कॉरिडोर पर ट्रायल रन शुरू करने की तेजी से तैयारी की जा रही है। एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स का कहना है कि छह कोच की दूसरी रैपिड रेल के आने की दुहाई डिपो में सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed