फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

बगैर पंजीकरण कुत्ता पालने पर पहली बार लगा पांच हजार का जुर्माना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
बगैर पंजीकरण कुत्ता पालने पर पहली बार लगा पांच हजार का जुर्माना
विज्ञापन

गाजियाबाद। बगैर पंजीकरण के कुत्ता पालने पर नगर निगम ने पहली बार पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। मामला राजनगर एक्सटेंशन की चार्म्स कैसल सोसायटी की लिफ्ट में बच्चे पर पालतू कुत्ते के हमले का है। सोमवार शाम हुई इस घटना का पता चलने पर निगम के पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी ने मंगलवार को कुत्ते की मालिक पूनम चंदोक को जुर्माने का नोटिस जारी किया है। जुर्माना जमा न करने पर निगम कुत्ते को जब्त कर लेगा।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई लिफ्ट में बच्चे को कुत्ते के काटने की घटना की वीडियो के आधार पर पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. अनुज सिंह ने टीम को सोसायटी में निरीक्षण के लिए भेजा था। टीम को जानकारी मिली कि बच्चे को काटने वाले कुत्ते का पंजीकरण नगर निगम में नहीं कराया गया है। निगम के अधिकारियों का कहना है कि इससे पहले भी कुत्ते का पंजीकरण न कराने पर लोगों को जुर्माने के नोटिस जारी किए गए हैं लेकिन 5 हजार रुपये शुल्क निर्धारित होने के बाद यह पहला नोटिस है।
विज्ञापन

शुल्क घटाने पर भी लोग नहीं करा रहे पंजीकरण
दो माह पहले निगम ने पंजीकरण की राशि घटाकर महज 200 रुपये कर दी थी। विलंब शुल्क भी 500 से घटाकर 100 रुपये प्रति माह कर दिया था। इसके बाद भी लोग पालतू कुत्तों का पंजीकरण कराने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे। बगैर पंजीकरण के कुत्ता मिलने पर जुर्माना पांच हजार रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची पर कुत्ते के हमले के मामले में केस दर्ज
चार्म्स कैसल सोसायटी की लिफ्ट में बच्चे पर कुत्ते के हमले के मामले में नंदग्राम थाना पुलिस ने मंगलवार को केस दर्ज कर लिया। इसमें पालतू जानवर से दूसरे के जीवन पर संकट आने की संभावना की धारा लगाई गई है। इसमें दोष सिद्ध होने पर अधिकतम छह माह के कारावास की सजा और एक हजार के अर्थदंड का प्रावधान है। जिस बच्चे पर कुत्ते ने हमला किया, उसके पिता जयंका राव ने तहरीर दी है। वह भी सोसायटी के ही निवासी हैं। उन्होंने बताया कि उनका बेटा सोमवार को शाम छह बजे ट्यूशन से वापस आ रहा था। इस बीच लिफ्ट में मालकिन के साथ मौजूद कुत्ते ने बच्चे को काट लिया। बच्चे ने नीचे जाकर उन्हें जानकारी दी। इस संबंध में गार्ड को जानकारी देने के बाद जब महिला को बुलाया गया तो उसने अपने बेटी और पति को भेज दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पहले भी कई लोगों को कुत्ता काट चुका है। बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं की गई।

बच्चा चीखता रहा, कुत्ते की मालकिन देखती रही
लिफ्ट में कुत्ते के काटने की घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें नजर आ रहा है कि महिला कुत्ते के साथ खड़ी है। तभी कुत्ता बच्चे को काट लेता है। इसके बाद दर्द होने पर बच्चा चीखने लगता है लेकिन महिला चुप देखती रहती है। कुत्ता भौंकता है, महिला उसे चुप कराने की कोशिश भी नहीं करती। लिफ्ट खुलने पर बच्चा बाहर निकलता है। नंदग्राम थाना प्रभारी रमेश सिंह सिद्धू का कहना है कि महिला समेत बाकी कुत्ता पालने वाले लोगों को 15 दिन के अंदर नगर निगम से प्रमाण पत्र हासिल करने के लिए निर्देश दिए गए है। साथ ही लिफ्ट में किसी भी व्यक्ति के न होने पर ही कुत्ते के साथ आवाजाही करने करने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed