फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

चार दिन में दुहाई पहुंच जाएगी छह कोच की दूसरी रैपिड रेल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
चार दिन में दुहाई पहुंच जाएगी छह कोच की दूसरी रैपिड रेल
विज्ञापन

गाजियाबाद। छह कोच की दूसरी रैपिड रेल अगले चार दिन यानी 10 सितंबर तक गाजियाबाद के दुहाई डिपो पहुंच जाएगी। यह गुजरात के सांवली एलस्ट्रोम प्लांट से रवाना हो चुकी है और मंगलवार की शाम को हरियाणा पहुंच गई थी। इसके बाद साहिबाबाद से दुहाई तक के प्राथमिकता खंड के लिए और भी रेल जल्द ही मिलने की उम्मीद है। इस खंड में कुल 13 रेल चलाई जानी हैं। इनमें से पहली जून में आ चुकी थी। इसके तकनीकी परीक्षण चल रहे हैं।
सभी रेल कोच सांवली प्लांट में तैयार किए जा रहे हैं। पहले कोच का निर्माण 15 जुलाई 2021 को शुरू हुआ था। इसे 11 माह के रिकॉर्ड समय में तैयार किया गया था। दूसरे ट्रेन सेट को तैयार करने में करीब 14 माह का समय लगा है। पहले खंड के लिए बाकी 11 रैपिड रेल का तेजी से निर्माण शुरू हो चुका है। नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एनसीआरटीसी) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स का कहना है कि प्राथमिकता खंड में दूसरी रैपिड रेल को सड़क मार्ग से दुहाई डिपो लाया जा रहा है। पहले खंड में बाकी बचे कार्य को तेज गति से पूरा करने में इंजीनियरों और कर्मचारियों की टीम दिनरात जुटी हुई है।
विज्ञापन

मिट्टी के बोरे रखकर होगा भार क्षमता का परीक्षण
फिलहाल दुहाई डिपो में पहली रेल के सभी उपकरण, तकनीकी प्रणालियों का परीक्षण किया जा रहा है। आने वाले दिनों में ट्रेन की भार क्षमता के परीक्षण के लिए कोच के अंदर मिट्टी के बोरे रखकर परीक्षण किया जाएगा। तकनीकी परीक्षण के लिए डिपो में इंटरनल-बे लाइन तैयार हो चुकी है। डिपो में 11 स्टेबलिंग लाइन, दो वर्कशॉप लाइन, तीन इंटरनल-बे लाइन (आईबीएल), एक हेवी इंटरनल क्लीनिंग लाइन के साथ एक वर्कशॉप और एक इंटरनल-बे लाइन का काम अंतिम चरण में है। डिपो में ही रैपिड रेल के प्रशासनिक भवन में मुख्य कमांड एंड कंट्रोल सेंटर होगा
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्च 2023 में पहले खंड में दौड़ेंगी 13 रैपिड रेल
दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ तक प्रस्तावित 82 किमी लंबे रैपिड रेल कॉरिडोर में कुल 30 ट्रेनें दौड़ेंगी। साहिबाबाद से दुहाई तक पहले खंड पर रैपिड रेल का संचालन मार्च 2023 में शुरू होगा। पहले खंड में छह कोच की 13 रैपिड रेल का संचालन होगा। दुहाई डिपो में एक साथ 13 ट्रेनों को खड़ा करने की व्यवस्था की गई है। बाकी 17 ट्रेन मेरठ के मोदीपुरम में बन रहे डिपो में खड़ी की जाएंगी। प्राथमिकता खंड में छह कोच की रेल चलेंगी। 82 किमी. का कॉरीडोर पूरा हो जाने पर नौ कोच वाली रेल भी चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed