फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

चार सितंबर तक मांगें नहीं मानी तो फिर हुंकार भरेगा त्यागी स्वाभिमान मोर्चा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
चार सितंबर तक मांगें नहीं मानी तो फिर हुंकार भरेगा त्यागी स्वाभिमान मोर्चा
विज्ञापन

गाजियाबाद। श्रीकांत त्यागी और उनकी पत्नी अन्नू त्यागी के समर्थन में पिछले दिनों गौतमबुद्धनगर के गेझा में हुई महापंचायत में रखी गई मांगों को पुलिस और प्रशासन ने नहीं माना है। इससे त्यागी समाज में फिर से आक्रोश पनप रहा है। रविवार को स्वर्णजयंतीपुरम के आश्रम रोड स्थित हिन्नौट भवन में त्यागी समाज की बैठक हुई। इसमें चार सितंबर तक मांगें नहीं मानी जाने पर बड़े आंदोलन का निर्णय लिया गया।

मास्टर ब्रह्मदत्त त्यागी की अध्यक्षता में हुई त्यागी समाज की बैठक में जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार त्यागी ने कहा कि महापंचायत में सरकार और प्रशासन के सामने मांगें रखीं गई थीं। इन पर कार्रवाई के लिए उन्हें चार सितंबर तक का समय दिया गया था। उन्होंने बताया कि समाज की ओर से श्रीकांत त्यागी पर गैंगस्टर एक्ट में की गई कार्रवाई, खाना देने गए समाज के लोगों पर झूठे मुकदमों को वापस लेने, त्यागी समाज पर टिप्पणी करने वाले सपा प्रवक्ता सुनील साजन की गिरफ्तारी समेत कई अन्य मांगें उठाई गई थीं। इनमें से अभी तक एक भी मांग को पूरा नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि रविवार को सभी जिलों में स्थानीय संगठनों की बैठक हुई। जल्द ही संयुक्त त्यागी स्वाभिमान मोर्चा की बैठक कर आंदोलन की रणनीति पर निर्णय लेंगे। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो 2024 तक आंदोलन को चलाएंगे। बैठक में बिजेंद्र त्यागी, प्रेमचंद त्यागी, अजय त्यागी, सेवाराम त्यागी, रिंकेश त्यागी, राजकुमार त्यागी, नीरज त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed