फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

मुख्यमंत्री के जाते ही थमा गड्ढे भरने का काम कचरा उठा नहीं, शुरू हो गई बिजली कटौती

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
मुख्यमंत्री के जाते ही थमा गड्ढे भरने का काम कचरा उठा नहीं, शुरू हो गई बिजली कटौती
विज्ञापन

गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के लिए चमकाए गए शहर का नजारा 24 घंटे में ही बदल गया। रात-दिन चल रहा गड्ढे भरने का काम रविवार को थम गया। शुक्रवार और शनिवार को जिन सड़कों पर दिन में तीन बार झाड़ू लगी, रविवार को उनसे कचरा तक न उठाया गया। दो दिन निर्बाध मिली बिजली ने भी अपना रंग दिखा दिया और दिन में कई बार कटौती के झटके दिए। इतना ही नहीं। अतिक्रमण मुक्त कराए गए चौराहों पर फिर से ऑटो और ई-रिक्शा वालों का कब्जा हो गया।
सीएम शनिवार की शाम को रवाना हुए। इसी के साथ सरकारी मशीनरी आराम की मुद्रा में आ गई। सीएम के दौरे के लिए तय किए गए रूट पर दिन-रात चल रहा गड्ढा भरने का काम बंद हो गया। कर्मचारी मशीनों को ले गए। मुख्यमंत्री जल निगम के गेस्ट हाउस में ठहरे थे। इसके आसपास रेलिंग और डिवाइडर पर खूबसूरत पौधों के गमले रखवाए गए थे। सीएम के जाते ही इन्हें उठवा लिया गया।
विज्ञापन

रेलिंग की रंगाई और पुताई का काम भी थम गया। रविवार को कविनगर और पुराना बस अड्डा, गोविंदपुरम में कचरे के ढेर नजर आए। पुराने बस अड्डे और नया बस अड्डा मेट्रो स्टेशन के सामने ऑटो-ई रिक्शा चालकों का सड़कों पर कब्जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संतोष मेडिकल कॉलेज प्रताप विहार के पास पसरी मिली गंदगी
घंटाघर के पास सड़क किनारे पड़ा मिला कूड़ा
गोविंदपुरम में सदरपुर रोड पर नहीं हुई सफाई
कविनगर सर्विस लेन और पुराना बस अड्डा पेट्रोल पंप के पास मिले गंदगी ढेर
अस्पताल में पड़ा रहा कचरा
मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान अस्पतालों में शनिवार को विशेष तैयारी की गई थी। अस्पतालों की धुलाई-सफाई से लेकर नई चादरें और नए बेड तक लगा दिए गए। मुख्यमंत्री के जाने के बाद रविवार को सब कुछ अस्त-व्यस्त रहा। इमजेंसी में जो नए बेड लगाए गए थे वह तो नए थे लेकिन अस्पताल के बाहर गंदगी का आलम था। डस्टबिन भरे पड़ थे और वार्ड के सामने गंदगी का ढेर लगा मिला। एमएमजी के वार्ड में भी कहीं नए तो कहीं पुरानी चादरें बिछी मिलीं।
सभी क्षेत्रों में रविवार को भी नियमित सफाई कराई गई है। कुछ स्थान ऐसे हैं जहां से कूड़ा उठाने के कुछ देर बाद ही लोग फिर से लाकर कचरा डाल देते हैं। कूड़ा न उठाए जाने की शिकायत नहीं मिली है। - डॉ. मिथिलेश कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी

अस्पताल में हर रोज अलग-अलग रंग की चादरें बिछाई जाती हैं। शनिवार को अलग चादरें बिछाई गई थीं रविवार को गेरुए रंग की चादरें थी। कूड़ा क्यों नहीं उठाया गया, इसके बारे में संबंधित से पूछताछ की जाएगी।
मनोज चतुर्वेदी, सीएमएस, एमएमजी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed