फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

पंचशील प्राइमरोज की लिफ्ट में 20 मिनट तक फंसे रहे विधायक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
पंचशील प्राइमरोज की लिफ्ट में 20 मिनट तक फंसे रहे विधायक
विज्ञापन

गाजियाबाद। गोविंदपुरम स्थित पंचशील प्राइमरोज सोसायटी में विधायक अजीत पाल त्यागी सहित छह लोग रविवार को लिफ्ट में करीब 20 मिनट तक फंसे रहे। वह रोटरी क्लब के टीकाकरण कैंप में शामिल होने गए थे।
दोपहर बारह बजे कैंप के समापन के बाद विधायक 16वें फ्लोर पर रहने वाले एक कार्यकर्त्ता से मिलने गए थे। मिलने के बाद जब वह वापस लौटने लगे तब लिफ्ट 14वें और 15वें फ्लोर के बीच फंस गई। विधायक के सहयोगी संदीप त्यागी ने बताया कि अंदर मोबाइल नेटवर्क भी काम नहीं कर रहा था और पंखे भी खराब थे। सिक्योरिटी को सूचना के बाद लिफ्ट के संचालन में करीब 20 मिनट लग गया। इस दौरान घुटन और गर्मी से सभी की हालत खराब हो गई थी।
विज्ञापन

लिफ्ट खराब होने से पलायन कर रहे लोग
टावर 10 में रहने वाले अरुण राजपूत ने बताया कि तीन में से एक लिफ्ट हमेशा खराब ही रहती है। स्कूल के लिए बच्चों को छोड़ने और ऑफिस जाने के लिए कई बार जल्दी में 10वें- 12वें फ्लोर से सीढ़ियों से आना पड़ता है। मेंटेनेंस और बिजली के नाम पर हर महीने 10 हजार खर्च किया जाता है लेकिन सुविधाएं कुछ नहीं हैं। कई लोग फ्लैट बेच कर जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोसायटी निवासी प्रशांत चौधरी ने बताया कि सोसायटी के टॉवर 10-11 में तीन-तीन लिफ्ट लगी हैं लेकिन हमेशा खराब ही रहती हैं। सोसायटी में और काफी समस्याएं हैं। मेंटेनेंस काफी लेते हैं लेकिन सुरक्षा के नाम पर कोई सुविधा नहीं है।
एओए अध्यक्ष नीरज सिंह का कहना है कि इलेक्ट्रॉनिक सामान है कभी भी खराब हो सकती है। मैंने भी सुना है कि विधायक लिफ्ट में फंस गए थे लेकिन मैं उस दौरान सोसायटी में नहीं था। लिफ्ट की कुछ समस्या काफी दिनों से सुनने में आ रही है।

ऑफिसर सोसायटी में भी फंसी लिफ्ट
राजनगर की ऑफिसर सोसायटी के ओ-ब्लॉक में रविवार को फिर से लिफ्ट फंस गई। सोसायटी निवासी सचिन ने बताया कि सोसायटी में अक्सर लिफ्ट खराब रहती है। कई बार बिल्डर से शिकायत की गई लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। रविवार को एक बार फिर से करीब दस मिनट तक लिफ्ट पांचवें फ्लोर पर फंसी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed