फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad

आज से संपत्ति खरीदना हुआ महंगा, जमीनों के नए सर्किल रेट लागू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad
आज से संपत्ति खरीदना हुआ महंगा, जमीनों के नए सर्किल रेट लागू
विज्ञापन

गाजियाबाद। शहर में संपत्ति खरीदना अब महंगा हो गया। छह साल बाद गाजियाबाद में जमीनों के सर्किल रेट में सात से 22 फीसदी बढ़ोतरी को डीएम की मंजूरी मंगलवार को मिल गई है। इसके बाद स्टांप विभाग की ओर से तैयार की गई सर्किल रेट की नई लिस्ट जारी कर दी गई है। बुधवार से इन नए सर्किल रेट को लागू किया जाएगा। सर्किल रेट में सबसे ज्यादा 20 से 22 फीसदी बढ़ोतरी एनएच-9 से सटी वेव सिटी और इसके आसपास की कॉलोनियों में की गई है। गाजियाबाद में 2016 के बाद से सर्किल रेट में बढ़ोतरी नहीं की गई थी। वर्ष 2020 में कोरोना संक्रमण में हुए लॉकडाउन की वजह से सर्किल रेट में बढ़ोतरी नहीं की गई थी। इस साल स्टांप विभाग की ओर से सर्किल रेट में बढ़ोतरी करने के लिए नई दरें प्रस्तावित की गई थीं। इन पर आपत्तियां मांगी जाने और उनके निस्तारण के बाद मंगलवार को डीएम ने मंजूरी दे दी है।
एडीएम वित्त एवं राजस्व विवेक श्रीवास्तव का कहना है कि सर्किल रेट में सात से 22 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। उनका कहना है कि बीते छह साल में शहर की कई कॉलोेनियों में जमीनों के रेट दोगुने हो चुके हैं, फिर भी इसका बात का ध्यान रखा गया है कि औसत वृद्धि 15 फीसदी से ज्यादा न हो।
विज्ञापन

कृषि जमीन के भी बढ़े रेट
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे और रैपिड रेल कॉरिडोर के आसपास बड़ी तेजी से कॉलोनियां विकसित हो रही हैं। दुहाई क्षेत्र में विकसित हो रही नई कॉलोनियों में 12 हजार से बढ़कर जमीनों के रेट 20 से 25 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर हो गए हैं। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और रैपिड रेल कॉरिडोर के निर्माण की वजह से डासना, मसूरी, मुरादनगर और मोदीनगर में भी जमीनों के रेट बढ़े हैं। अब इन क्षेत्रों में कृषि भूमि के सर्किल रेट भी बढ़ा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरानी इन कॉलोनियों में सबसे ज्यादा हो सकती है बढ़ोतरी
कॉलोनी वर्तमान सर्किल रेट/वर्गमी. प्रस्तावित दरें
कौशांबी 72500 से 90000 रुपये 82000 से 91000 रुपये
वैशाली 67500 से 81000 रुपये 77000 से 85000 रुपये
वसुंधरा 56500 से 70000 रुपये 64000 से 71000 रुपये
इंदिरापुरम 66500 से 80000 रुपये 75000 से 84000 रुपये
सूर्यनगर, चंद्रनगर 80000 से 96000 रुपये 77000 से 85000 रुपये
कविनगर 46000 से 52000 रुपये 55200 से 62400 रुपये
गांधीनगर 46000 से 51000 रुपये 50600 से 52600 रुपये
दयानंद नगर 38000 से 41000 रुपये 41800 से 43800 रुपये
पंचवटी कॉलोनी 34000 से 42000 रुपये 37400 से 46000 रुपये
क्रॉसिंग रिपब्लिक 19000 से 23000 रुपये 22800 से 27600 रुपये
नेहरू नगर सेकेंड 39000 से 50000 रुपये 42900 से 54300 रुपये
नेहरू नगर थर्ड 39000 से 50000 रुपये 42900 से 54600 रुपये
नूरनगर-सद्दीकनगर 22000 से 30000 रुपये 25000 से 34000 रुपये
आरडीसी आवासीय 53000 से 63000 रुपये 60000 से 72000 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed