फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   275 metric tonnes of waste will be disposed of daily in Loni

Ghaziabad: लोनी भी बनेगा स्वच्छ, रोजाना होगा 275 मीट्रिक टन कचरे का निस्तारण

Mon, 22 Aug 2022 01:06 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Mon, 22 Aug 2022 01:06 AM IST
सार

नगर पालिका की ओर से बनवाए जा रहे कूड़ा निस्तारण केंद्र में स्थापित करने के लिए आधुनिक मशीनों को खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मुख्यमंत्री के संज्ञान लेने के बाद अब इस प्लांट को 15 सितंबर तक चालू करने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
275 metric tonnes of waste will be disposed of daily in Loni
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोनी भी अब साफ-सुथरा नजर आएगा। सड़कों के किनारे कूड़ा फैला नहीं दिखेगा। घरों से निकलने वाले करीब 225 मीट्रिक टन कचरे का रोजाना मशीनों के जरिये निस्तारण किया जाएगा। इसके लिए 275 मीट्रिक टन क्षमता का कूड़ा निस्तारण केंद्र बनाए जाने का काम अंतिम चरण में है।

विज्ञापन


लोनी क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण प्लांट लगाने की प्रक्रिया 2009 में शुरू की गई थी, लेकिन जमीन न मिलने की वजह से प्रस्ताव अटक गया। 2017 में जमीन मिली तो प्रक्रिया आगे बढ़ी। तब यहां नगर निगम का कचरा भी पहुंचाने की योजना थी और इस पर क्षेत्र के लोगों ने विरोध कर दिया। बाद में इसे सिर्फ लोनी नगर पालिका क्षेत्र के लिए बनाने की योजना तैयार की गई। 17.5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस प्लांट के लिए प्लेटफार्म और अन्य निर्माण कार्य को लगभग पूरा कर लिया गया है। शुरूआत में इसके लिए पांच करोड़ रुपये जारी किए गए थे। यह रकम खर्च होने के बाद प्रदेश सरकार ने दूसरी किस्त भी जारी कर दी। अब इसके लिए बचा हुआ फंड भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया, 15 सितंबर तक चालू करने के निर्देश
बीते सप्ताह मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से डीएम आरके सिंह से जिले में 10 करोड़ से ज्यादा लागत वाली परियोजनाओं की जानकारी ली गई। इसमें लोनी का सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट भी शामिल था। मुख्यमंत्री ने इस परियोजना को तय तारीख 15 सितंबर तक चालू करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद अफसरों ने बाकी बचे काम को पूरा करने के लिए पूरा जोर लगा दिया है। एक महीने में इस प्लांट में मशीनों को लगाए जाने का काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कूड़ा निस्तारण प्लांट का निर्माण कार्यदायी संस्था जल निगम की सीएंडडीएस (कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज) इकाई की ओर से किया जा रहा है। संस्था ने मशीनें खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही इस प्लांट को चालू कर लिया जाएगा। इसके बाद नगर पालिका क्षेत्र का सारा कूड़ा यहां भेजना शुरू कर दिया जाएगा।- केके भड़ाना, अधिशासी अधिकारी, लोनी नगर पालिका


लोनी में कूड़ा निस्तारण प्लांट निर्माण की सूचना मुख्यमंत्री कार्यालय से मांगी गई थी। इस प्लांट को 15 सितंबर तक चालू कराने के निर्देश मिले हैं। निर्माण कार्य की निगरानी लगातार की जा रही है। जल्द से जल्द इसे चालू कराकर कूड़ा निस्तारण शुरू करा दिया जाएगा।- राकेश कुमार सिंह, डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed