फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

Ghaziabad News : नौ साल की मासूम को अगवा कर दुष्कर्म के बाद मार डाला, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

Sat, 20 Aug 2022 06:27 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Sat, 20 Aug 2022 06:27 AM IST
सार

Ghaziabad News : पुलिस ने इस दरिंदगी के जुर्म में पड़ोसी युवक कपिल कश्यप (25) को गिरफ्तार किया है। वह नशे में धुत था। उसकी निशानदेही पर ही शुक्रवार की सुबह पांच बजे नौ साल की बच्ची का शव शाहजहांपुर गांव के गन्ने से खेत से बरामद किया गया। गांव में सांप्रदायिक तनाव है।

विज्ञापन
ghaziabad
demo pic... - फोटो : amar ujala

विस्तार

मोदीनगर क्षेत्र के एक गांव से बृहस्पतिवार की शाम करीब छह बजे अगवा की गई दो बच्चियों में से एक की दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस दरिंदगी के जुर्म में पड़ोसी युवक कपिल कश्यप (25) को गिरफ्तार किया है। वह नशे में धुत था।

विज्ञापन


उसकी निशानदेही पर ही शुक्रवार की सुबह पांच बजे नौ साल की बच्ची का शव शाहजहांपुर गांव के गन्ने से खेत से बरामद किया गया। मृतक बच्ची और आरोपी अलग-अलग समुदाय के होने के कारण गांव में सांप्रदायिक तनाव फैल गया। चार थानों की पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन


कपिल ने बच्चियों को उनके घर के पास से अगवा किया था। वह उन्हें साइकिल पर घुमाने और आइसक्रीम दिलाने के बहाने से ले गया था। छह साल की बच्ची अपनी ननिहाल में रह रही है। रात दस बजे वह जब छूटकर आई तो बुरी तरह सहमी हुई थी और उसके कपड़े फटे थे। इसी से आशंका थी कि नौ साल की बच्ची के साथ अनहोनी हो सकती है। उसने बताया कि उन दोनों को कपिल अंकल ले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed