फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bouncers of builders opened fire in Rajnagar Extension

Ghaziabad: राजनगर एक्सटेंशन में बिल्डरों के बाउंसरों ने की फायरिंग, दहशत में लोग, सुनाई आपबीती

Sat, 06 Aug 2022 12:48 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Sat, 06 Aug 2022 12:48 AM IST
सार

फायरिंग की यह घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद है। संदीप कश्यप का कहना है कि एसएसपी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Bouncers of builders opened fire in Rajnagar Extension
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजनगर एक्सटेंशन की रिवर हाइट्स सोसायटी के प्लॉट्स एरिया में रह रहे 40 परिवार समस्याओं से जूझ रहे हैं। निवासियों का आरोप है कि सोसायटी के एक गेट को मेंटेनेंस मैनेजर ने जबरन बंद करा दिया है। इस गेट को खुलवाने की मांग की गई तो मेंटेनेंस मैनेजर कपिल त्यागी ने गार्ड की बंदूक लेकर फायरिंग लोगों को डराया धमकाया। अब रिवर हाइट्स प्लॉट्स आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष और सचिव ने एसएसपी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


सोसायटी के सचिव संदीप कश्यप का कहना है कि बिल्डर ने 100 प्लाट्स लोगों को बेचे हैं। इनमें से करीब 40 परिवार मकान बनाकर रह रहे हैं। आरोप है कि बिल्डर की ओर से यहां ग्रीन एरिया नहीं छोड़ा गया। सोसायटी के निवासियों ने अलग ट्रांसफार्मर लगाकर यूपीपीसीएल की ओर से बिजली आपूर्ति दिलाए जाने, ओवरहेड टैंक बनाकर पानी की आपूर्ति देने, गैरकानूनी तरीके से बंद कराए गेट को खुलवाए जाने, डीजी सेट लगवाए जाने, प्लॉट एरिया में सिक्योरिटी गार्ड की व्यवस्था कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


उनका कहना है कि यह सभी सुविधाएं दिए जाने का उनसे वादा किया गया था। आरोप है कि कॉलोनी का गेट बंद करने से निवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह गेट खुलवाने के लिए निवासी पहुंचे तो मेंटेनेंस मैनेजर कपिल त्यागी ने बाउंसरों के साथ मिलकर गार्ड की बंदूक से फायरिंग कर उन्हें आतंकित किया और गाली गलौज की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed