फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

एक घंटे तक पीएचसी पर खड़े रहे सीएमओ, नहीं खुला ताला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
एक घंटे तक पीएचसी पर खड़े रहे सीएमओ, नहीं खुला ताला
विज्ञापन

गाजियाबाद। निवाड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक घंटा सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार खड़े रहे, इसके बावजूद कोई स्टाफ नहीं आया। सीएमओ ने सभी स्टाफ का वेतन रोकते हुए केंद्र के प्रभारी चिकित्सक रवींद्र और फार्मासिस्ट रजनीकांत समेत सात स्वास्थ्यकर्मियों से समय पर न आने और कार्य में लापरवाही बरतने पर स्पष्टीकरण मांगा है। सीएमओ ने निर्देश दिया है कि सभी स्टाफ आठ बजे अस्पताल पहुंचकर ऑनलाइन मीटिंग से जुडे़। शुक्रवार को स्टाफ घर से ही ऑनलाइन मीटिंग में जुड़ गया था। शुक्रवार की सुबह आठ बजे सीएमओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निवाड़ी का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्र पर ताला लगा हुआ मिला। सीएमओ ने नौ बजे तक वहां खड़े होकर चिकित्सक एवं स्टाफ के आने का इंतजार किया, लेकिन कोई नहीं पहुंचा। 10 बजे सीएमओ ने सीएचसी मोदीनगर के प्रभारी को फोन कर पूछा कि पीएचसी का स्टाफ कहां है। इस पर वह भी स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed