{"_id":"62e4357587bedd7ebc4dd6f5","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd2422505181","type":"story","status":"publish","title_hn":"Monkeypox in NCR: संदिग्ध मरीज की रिपोर्ट आई निगेटिव, एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती मरीज को भी मिली छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Monkeypox in NCR: संदिग्ध मरीज की रिपोर्ट आई निगेटिव, एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती मरीज को भी मिली छुट्टी
Sat, 30 Jul 2022 01:01 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 01:01 AM IST
सार
डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि रिपोर्ट निगेटिव आई है। मरीज में बुखार के साथ शरीर पर लाल दाने भी आए थे इसलिए एहतियात के तौर पर सैंपल जांच के लिए भेजा गया था।
विज्ञापन
मंकीपॉक्स
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अर्थला निवासी 28 वर्षीय मंकीपॉक्स के संदिग्ध मरीज की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। मरीज का सैंपल संक्रामक रोग विभाग ने बुधवार को जांच के लिए पुणे भेजा था। जिसकी रिपोर्ट शुक्रवार को आ गई। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि रिपोर्ट निगेटिव आई है। मरीज में बुखार के साथ शरीर पर लाल दाने भी आए थे इसलिए एहतियात के तौर पर सैंपल जांच के लिए भेजा गया था।
विज्ञापन
इसके अलावा वैशाली निवासी मरीज एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती था, उसको भी दिल्ली के अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। उस मरीज की रिपोर्ट भी निगेटिव आई थी। दोनों मरीजों की हालत सामान्य है।
विज्ञापन