फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

आज चार लाख कांवड़िये करेंगे भोलेनाथ का जलाभिषेक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
आज चार लाख कांवड़िये करेंगे भोलेनाथ का जलाभिषेक
विज्ञापन

गाजियाबाद। दूधेश्वरनाथ मंदिर समेत सभी शिवालयों में मंगलवार को करीब चार लाख कांवड़िये जलाभिषेक करेंगे। सोमवार देर रात तक सभी मंदिरों के पास लगे शिविरों में कांवड़िये आने शुरू हो गए।
दूधेश्वरनाथ मंदिर में सोमवार रात 12 बजे से हाजिरी का जल चढ़ना शुरू हो गया है। मंगलवार रात 9.15 बजे से चतुर्दशी का जल शुरू होकर बुधवार शाम तक चढ़ेगा। शिवरात्रि का व्रत भी बुधवार को रहेगा। दूधेश्वरनाथ मंदिर के महंत नारायण गिरि ने बताया कि श्रावण मास की शिवरात्रि का मुख्य मेला 26 जुलाई से 27 जुलाई तक रहेगा। लाखों की संख्या में शिवभक्त गंगोत्री, गोमुख, हरिद्वार से कांवड़ लाकर भगवान दूधेश्वर का गंगाजल से अभिषेक करेंगे। मंगलवार को भगवान दूधेश्वर की आठ प्रहर की विशेष पूजा भी शुरू होगी।
विज्ञापन

भक्तों को दूल्हे के रूप में दर्शन देंगे भगवान
मंदिर के मीडिया प्रभारी एसआर सुथार ने बताया कि श्रवण मास में अब दो सोमवार पड़ेंगे। एक अगस्त व आठ अगस्त सावन के सोमवार पड़ रहे हैं। इन दिनों में भगवान श्री दूधेश्वर का विभिन्न रूपों में आरती से पूर्व भव्य श्रृंगार व 156 प्रकार के व्यंजनों से भोग लगाया जाएगा। शिवरात्रि को भगवान का विशेष श्रृंगार होगा। भगवान दूधेश्वर भक्तों को दूल्हे के रूप में दर्शन देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

700 पुलिसकर्मी और 30 कार्यकर्ता संभालेंगे सुरक्षा का जिम्मा
जलाभिषेक को लेकर पुलिस और मंदिर समिति ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है। एसएसपी मुनिराज जी. ने बताया कि एसपी सिटी, एक सीओ, 10 इंस्पेक्टर, 14 एसआई, हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल समेत कुल 700 पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किए गए हैं। एक गारद भी मंदिर परिसर में लगाई गई है। वहीं, मंदिर के मीडिया प्रभारी एसआर सुथार ने बताया कि मंदिर समिति के कार्यकर्ता 300 सेवा में तैनात रहेंगे।

इन मंदिरों में होगा जलाभिषेक
मनन धाम मंदिर मोरटा, संगम शिव मंदिर राजनगर सेक्टर-9, शिव एक मंदिर राजनगर, स्वयं भू शिव मंदिर कविनगर, शिव मंदिर शास्त्री नगर, शिव शक्तिधाम डासना, शिव मंदिर पटेल नगर, शिव मंदिर लोहिया नगर, शिव मंदिर नेहरू नगर द्वितीय सी, शिव मंदिर नेहरू नगर-3 सी, शिव मंदिर गोविदपुरम, शिव मंदिर अशोक नगर, शिव मंदिर प्रताप विहार, शिव मंदिर महेंद्रा एंक्लेव, शिव मंदिर रईसपुर के अलावा सभी सोसायटी के मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक व पूजा अर्चना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed