फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

प्रतिबंधित पशुओं की ना दें कुर्बानी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
प्रतिबंधित पशुओं की ना दें कुर्बानी
विज्ञापन

गाजियाबाद/ मसूरी। बकरीद से पहले शुक्रवार को सभी मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा की गई। मस्जिदों में नमाज के बाद इमाम ने लोगों को कुर्बानी के नियम और साफ-सफाई के बारे में बताया और अपील की गई कि प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी बिल्कुल ना दें। कुर्बानी खुले स्थानों पर ना दें और नालियों में खून ना बहाएं। नियमानुसार नियमित स्थानों पर ही कुर्बानी दें। त्योहारों पर सभी की भावनाओं का ख्याल रखते हुए भाईचारे और सौहार्द के साथ ईद उल अजहा मनाएं। शहर काजी मशरूर अब्बासी ने भी सभी से अपील की है कि नियमानुसार कुर्बानी दें और अमन शांति से बकरीद की खुशियां मनाएं। बकरीद की नमाज भी दो पालियों में पढ़ी जाएगी। जहां नमाजियों की संख्या अधिक होगी वहां की मस्जिदों में दो पालियों में नमाज अदा की जाएगी।

मसूरी सहित शहरी क्षेत्रों में जुमे की नमाज अदा की गई। मस्जिदों के बाहर पुलिस बल मुस्तैद रहा। शुक्रवार की नमाज के दौरान मसूरी स्टैंड पर स्थित मदनी मस्जिद के मौलाना शाहिद अय्यूबी तथा मसूरी की उम्र फारूख मस्जिद के मौलवी मोहम्मद दाऊद ने अपने ब्यान में लोगों को पशु की कुर्बानी करने के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि ईद उल अजहा पर स्वस्थ पशुओं की कुर्बानी तीन दिनों तक की जाती है। इस बार रविवार, सोमवार और मंगलवार को कुर्बानी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कुर्बानी करने के बाद उसके गोश्त के तीन हिस्से करें, जिसका एक हिस्सा गरीबों को, दूसरा हिस्सा दोस्तों और रिश्तेदारों को और तीसरा हिस्सा अपने इस्तेमाल के लिए रख सकते हैं। मौलाना ने बताया कि शनिवार नौ जुलाई को जिलहिज को फजर नमाज से फर्ज नमाज के बाद तकबीरे तशरीख पढ़ना हर मर्द और महिला पर वाजिब है। पुरूष तकबीरे तशरीख को बुलंद आवाज से पढ़ेंगे और महिलाएं बिना आवाज के पढे़ंगीं और ये तकबीरे तशरीख बुधवार की असर नमाज तक पढ़ी जाएंगी।
विज्ञापन

प्रमुख ईदगाह और मस्जिदों में बकरीद की नमाज का वक्त
जगह वक्त
ईदगाह इस्लामनगर सुबह 7:45 बजे
सेक्टर-23 जामा मस्जिद सुबह 6:30 और 7:30 बजे
दिल्ली गेट बड़ी मस्जिद सुबह 6:30 बजे
पीरवाला मदरसा सुबह 6:30 बजे
मरकज मस्जिद कैलाभट्ठा सुबह 9:30 बजे
मसूरी ईदगाह सुबह 7:15 बजे
डासना ईदगाह सुबह 8:00 बजे
मसूरी महमूदुल मदारिस सुबह 6:15 बजे
मसूरी उम्र फारूख मस्जिद में सुबह 6:15 बजे
मसूरी स्टैंड की मदनी मस्जिद सुबह 7:00 बजे
रफीकाबाद मस्जिद सुबह 7:00 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed