फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

11 नए अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालन की अनुमति

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
11 नए अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालन की अनुमति
विज्ञापन

गाजियाबाद। जिले में 11 नए अल्ट्रासाउंड केंद्रों का संचालन शुरू होगा। इसके अलावा 19 केंद्रों का नवीनीकरण किया गया। सोमवार को जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें पंजीकरण व नवीनीकरण के लिए 30 आवेदन आए थे। 11 आवेदनों के नए पंजीकरण कर दिए गए। 19 आवेदनों का नवीनीकरण किया गया और दो आवेदन निरस्त कर दिए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी विक्रमादित्य सिंह ने पूर्व में सील किए गए अल्ट्रासाउंड केंद्रों का औचक निरीक्षण करने और लिंग जांच को लेकर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। अगर सील किया गया कोई केंद्र संचालित पाया जाए तो कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही अल्ट्रासाउंड केंद्रों की ट्रैकिंग करने के भी निर्देश दिए गए। सीडीओ ने कहा कि जितनी गर्भवती महिलाओं के फार्म एफ भरे जाते हैं, उनका मिलान जन्म प्रमाण पत्र के रजिस्ट्रेशन से किया जाए। इससे एक्ट का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जा सके। बैठक में सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार, पीसीपीएनडीटी के नोडल डॉ. सुनील त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed