{"_id":"62b8b485c3ea4540c80b3a93","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd2406409118","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनडीआरएफ के तैराक ने डूबते युवक को सीपीआर देकर बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनडीआरएफ के तैराक ने डूबते युवक को सीपीआर देकर बचाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनडीआरएफ के तैराक ने डूबते युवक को सीपीआर देकर बचाया
गाजियाबाद। गंगनहर में डूब रहे युवक विनोद को एनडीआरएफ के डीप डाइवर ने बाहर निकालकर उसकी जान बचाई। डीप डाइवर सप्ति राठी और उनकी टीम ने नब्ज बंद हो जाने की वजह से तत्काल सीपीआर (मुंह से सांस) दिया। करीब तीन मिनट बाद उसकी नब्ज फिर से धड़कने लगी।
विनोद दोपहर करीब 1:30 बजे मुरादनगर गंगनहर में नहा रहा था, इसी दौरान वह तेज बहाव के बीच पहुंच गया और डूबने लगा। एनडीआरएफ आठवीं बटालियन की टीम मौके पर मौजूद थी और सूचना मिलते ही डीप डाइवर मोहम्मद शकील, सप्ति राठी, अमित कुमार, राजेंद्र भट्ट, नरेंद्र व प्रदीप शुक्ला ने गंगनहर में उतर उसकी तलाश शुरू कर दी। सप्ति राठी की नजर युवक पर पड़ी तो देखा कि युवक डूब रहा है। उन्होंने उस स्थान पर छलांग लगाकर युवक को पकड़ लिया और नहर से बाहर निकाला। सीपीआर देने के करीब तीन मिनट बाद उसे सांस आनी शुरू हो गई। 15 मिनट बाद विनोद घर लौट गया।
दूसरे दिन भी नहीं मिला अभय का सुराग
मुरादनगर। नहाते समय नहर बहे बीटेक छात्र अभय की तलाश में एनडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान चलाया। काफी तलाश के बाद नहर में बहे छात्र का पता नहीं चल सका। शनिवार को निवाड़ी पतला कस्बा निवासी बीटेक छात्र अभय (19)पुत्र मनोज कुमार अपने दोस्तों के साथ मुरादनगर गंगनहर घाट पर नहाने आया था। नहाते समय अभय नहर के तेज बहाव पानी मे बह गया था। मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, काफी कोशिश के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका। एसओ सतीश कुमार ने बताया कि रविवार को एनडीआरएफ की टीम ने बीटेक छात्र की तलाश में नहर में सर्च अभियान चलाया। लेकिन छात्र का पता नहीं चल सका। संवाद