{"_id":"62b8b3c37d844316dc10d818","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd240640841","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी आधी से ज्यादा बीती, नलकूप आधे ही लग सके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी आधी से ज्यादा बीती, नलकूप आधे ही लग सके
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी आधी से ज्यादा बीती, नलकूप आधे ही लग सके
गाजियाबाद। गर्मी में भरपूर पानी देने की नगर निगम की 35 करोड़ की योजना अफसरों की लेट-लतीफी की भेंट चढ़ गई। दिसंबर 2021 में अफसरों ने वादा गर्मी से पहले ही 31 मार्च तक 35 नए नलकूप चालू करने का किया था लेकिन आधी से ज्यादा गर्मी बीत जाने पर भी आधे ही लग सके हैं। कुल 35 लगाए जाने हैं, जबकि 18 को बिजली के कनेक्शन ही नहीं मिल सके। इसलिए, वादे को छह महीने बीत जाने पर भी पानी सिर्फ 17 से ही मिल पा रहा है।
दिसंबर 2021 और इस साल जनवरी में नगर निगम ने नलकूप लगाने के लिए कार्यादेश जारी किए थे। तीन माह में काम पूरा होना था। इन नलकूपों से करीब 28 एमएलडी (मिलियन लीटर प्रतिदिन) पानी मिलना था। शुरू में अफसरों ने दिलचस्पी कम दिखाई, इसलिए बिजली कनेक्शन में देरी हो गई। ठेकेदारों ने काम भी सुस्त गति से किया। 15वें वित्त आयोग से मिले 35 करोड़ के बजट से नलकूप लगाने के साथ शहर की कई कॉलोनियों में पेयजल लाइन भी बिछाई जानी है। लाइन बिछाने का काम भी अधूरा है। नगर निगम के अधिकारी अब जुलाई में इन बाकी 18 नलकूपों को चालू कराकर पानी आपूर्ति बढ़ाने का दावा कर रहे हैं।
यहां नलकूप तैयार
गोविंदपुरम सी व एच ब्लॉक, राजनगर सेक्टर-5, पटेल नगर जी-ब्लॉक, वेस्ट मॉडल टाउन, अहिल्याबाई पार्क अर्थला, एच ब्लॉक शास्त्री नगर, अवंतिका कॉलोनी, नेहरू नगर थर्ड के-ब्लॉक, जे-पार्क नेहरू नगर थर्ड, साईं उपवन, कान्हा उपवन, आईपी पार्क मोहन नगर, गोविंदपुरम जी-ब्लॉक, चिरंजीव विहार सेक्टर-2।
विज्ञापन
यहां अधूरे
जागृति विहार, महेंद्रा एंक्लेव, बनवारी नगर, नीलमणि कॉलोनी, जी व के-ब्लॉक कविनगर, माता कॉलोनी, विजय नगर बिजलीघर के पास, राजनगर सेक्टर-8, पटेल नगर जी-ब्लॉक, पशु चिकित्सालय के पास रमतेराम रोड, वसुंधरा सेक्टर-1, सेक्टर-4 व से.-15, वैशाली सेक्टर-3।
35 में से 17 नलकूपों को चालू कर दिया गया है, बाकी 18 नलकूपों पर बिजली कनेक्शन लगवाने और पाइप लाइन मिलान का काम चल रहा है। जुलाई में इन सभी नलकूपों को भी चालू कर लिया जाएगा। - आनंद त्रिपाठी, महाप्रबंधक, नगर निगम