फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

जंगल में चल रही तंमचा फैक्टरी का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
जंगल में चल रही तंमचा फैक्टरी का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

मोदीनगर। एसपी देहात एसओजी व निवाड़ी पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए पतला से खिदौड़ा मार्ग पर एक मकान में चल रही तमंचा बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। मौके से नौ तमंचे, 20 अधबने तमंचे, कारतूस व उपकरण बरामद कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक सप्ताह पूर्व ही जंगल में तमंचे बनाने शुरू किए थे। इससे पूर्व शातिर करीब डेढ़ साल से मेरठ में अवैध कारोबार चला रहे थे।
एसपी देहात डॉ. ईरज राजा ने बताया कि निवाड़ी थाना प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व में एसओजी टीम ग्रामीण ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए तमंचा बना रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से बने और अधबने कुल 29 तमंचे बरामद किए गए। पकड़े गए बदमाशों में अनस उर्फ राजा निवासी झंडापुर कॉलोनी अर्थला साहिबाबाद, अरसलान निवासी महलका गांव फलावदा मेरठ व जनपद अलीगढ़ नंदलाई निवासी लवी हैं। एसपी देहात ने बताया कि पकड़े गए बदमाश शातिर किस्म के अपराधी है, जिसमें लवी थाना लोधा अलीगढ़ से जेल जा चुका है।
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर से बिहार तक थी सप्लाई
निवाड़ी एसओ मनोज कुमार ने बताया कि पकड़े गए बदमाश ऑन डिमांड तमंचे बनाते थे। मेरठ, हापुड, नोएडा, दिल्ली, बागपत से लेकर बिहार तक तमंचों की सप्लाई करते थे। करीब तीन से छह हजार रुपये के बीच तमंचा बेचते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन में मजदूरी रात में बनाते थे तमंचा
निवाड़ी एसओ मनोज कुमार ने बताया कि पकडे़ गए बदमाश दिन में अलग अलग स्थान पर मजदूरी करते थे, और रात में एकत्र होकर पतला खिदौड़ा मार्ग के बीच मंदिर के पास बने एक पुराने कमरे में तमंचा बनाते थे। अनस दिन में गाजीपुर सब्जी मंडी में मजदूरी करता था, अरसलान दिन में मेरठ मे मजदूरी करता था, जबकि लवी नोएडा की एक फैक्टरी में मजदूरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed