फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

लोकल रूट की 40 समेत 48 ट्रेनें रहीं रद्द

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
लोकल रूट की 40 समेत 48 ट्रेनें रहीं रद्द
विज्ञापन

गाजियाबाद। बिहार रूट की 26 ट्रेनों में से 18 ट्रेनें पटरी पर लौट आईं लेकिन आठ ट्रेनें सोमवार को भी निरस्त रहीं। इनके साथ ही लोकल रूट की 40 ट्रेनें निरस्त रहने से सोमवार को यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ीं। गाजियाबाद से दिल्ली, मुरादाबाद, खुर्जा, पलवल, मथुरा, शामली, सहारनपुर जाने वाले यात्रियों को ट्रेन न मिली तो उन्हें बसों से सफर करना पड़ा। इससे पहले रविवार को युवाओं के विरोध की आशंका के चलते बिहार रूट की 26 ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया था। अचानक ट्रेनों के निरस्त हो जाने की वजह से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।
उन्होंने टिकट निरस्त कराकर आगामी तारीखों के लिए रिजर्वेशन कराया। स्थानीय रेलवे अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को इन 26 ट्रेनों में से फरक्का, सद्भावना, अरुणाचल एक्सप्रेस, विक्रमशिला समेत 18 ट्रेनें पटरी पर लौट आई हैं। सीमांचल एक्सप्रेस, नई दिल्ली-दरभंगा, नई दिल्ली-राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस, अवध-असम, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, पुरबिया एक्सप्रेस, नीलांचल और चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस सोमवार को भी निरस्त रहीं।
विज्ञापन

यह लोकल ट्रेनें रहीं निरस्त
मुरादाबाद-आनंद विहार स्पेशल, गाजियाबाद-दिल्ली स्पेशल, गाजियाबाद-शकूरबस्ती स्पेशल, पलवल-गाजियाबाद, पलवल-गाजियाबाद स्पेशल, शामली-दिल्ली पैसेंजर, शामली-दिल्ली-शाहदरा स्पेशल, पानीपत-गाजियाबाद स्पेशल, गाजियाबाद-मुरादाबाद स्पेशल, दिल्ली-गाजियाबाद स्पेशल, दिल्ली-खुर्जा स्पेशल, तिलकब्रिज-बुलंदशहर-हापुड़ शटल, दिल्ली-सहारनपुर स्पेशल, दिल्ली-गाजियाबाद ईएमयू, नई दिल्ली-गाजियाबाद स्पेशल, गाजियाबाद-नई दिल्ली स्पेशल, दिल्ली-हाथरस स्पेशल, गाजियाबाद-मथुरा, गाजियाबाद-पलवल, मथुरा-गाजियाबाद स्पेशल आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed