फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

कचहरी को छावनी बनाकर किया आतंकी के गुनाहों का हिसाब

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
कचहरी को छावनी बनाकर किया आतंकी के गुनाहों का हिसाब
विज्ञापन

गाजियाबाद। आतंकी वलीउल्लाह को उसके गुनाह की सजा सुनाए जाने से पहले ही कचहरी की सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी गई। दोपहर दो बजे सजा पर बहस शुरू होते ही चार में से तीन रास्ते बंद कर दिए गए। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात कर दी गई। हर आने-जाने वाले की तलाशी ली जाने लगी। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्कवैड भी बुला लिए गए। खुफिया एजेंसियों ने सुबह से ही डेरा डाल रखा था।
वलीउल्लाह को सजा सुनाए जाने की तारीख पहले से मुकर्रर थी। इसलिए, पुलिस सुबह से अलर्ट हो गई। आतंकी को बेहद कड़ी सुरक्षा में डासना जेल से सुबह दस बजे कचहरी लाया गया। इसी के साथ पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) कचहरी में तैनात कर दी गई। मुख्य द्वार से लेकर जिला जज की कोर्ट तक पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। दोपहर दो बजे यह सख्ती और बढ़ गई। पुलिस के अधिकारी खुद कचहरी आकर सुरक्षा का जायजा लेते रहे। जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में वादी और बचाव पक्ष के अलावा किसी भी अधिवक्ता के प्रवेश पर रोक लगा दिया गया था। दमकल की गाड़ी भी बुला ली गई।
विज्ञापन

अदालत और हवालात के रास्ते कर दिए गए थे बंद
कचहरी की ओर जाने वाले चार में से तीन रास्तों से आवागमन दोपहर बाद दो बजे से पहले ही पूरी तरह बंद कर दिया गया था। हवालात की तरफ भी सिर्फ पुलिस कर्मियों का आवागमन था। एक रास्ते से चेकिंग के बाद ही लोगों को कचहरी में प्रवेश करने दिया जा रहा था। एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि एसपी सिटी प्रोटोकाल सुभाष चंद्र गंगवार, सीओ कविनगर अवनीश कुमार को सुरक्षा का जिम्मा दिया गया था। एसएचओ कविनगर आनंद प्रकाश मिश्र और एसओ मधुबन बापूधाम मुनेश सिंह के साथ दोनों थानों के जवान समेत 100 से अधिक पुलिसकर्मी न्यायालय परिसर के चप्पे-चप्पे पर तैनात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह दस बजे - वलीउल्लाह को कोर्ट में पेश किया गया
दोपहर 12 बजे - पुलिस ने कचहरी में चेकिंग अभियान चलाया।
दोपहर दो बजे - आतंकी की सजा पर कोर्ट में बहस शुरू हुई।
शाम चार बजे - आतंकी को कोर्ट ने सजा ए मौत सुनाई।
शाम साढ़े चार बजे - आतंकी को वापस डासना जेल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed