फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

500 स्कूली बसों के पंजीकरण होंगे निरस्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
500 स्कूली बसों के पंजीकरण होंगे निरस्त
विज्ञापन

गाजियाबाद। मोदीनगर में स्कूल बस हादसे में बच्चे की मौत के बाद सरकार की सख्ती के बावजूद स्कूल प्रबंधन अपनी बसों की फिटनेस नहीं करा रहे हैं। दो बार संभागीय परिवहन विभाग और एक बार ट्रैफिक पुलिस की ओर से नोटिस जारी किए जाने के बावजूद फिटनेस न कराने वाले स्कूलों की 500 बसों का पंजीकरण परिवहन विभाग ने निलंबित कर दिया है। 10 जून तक फिटनेस नहीं कराने पर इन बसों का पंजीकरण निरस्त कर दिया जाएगा।
मोदीनगर की घटना के बाद जांच में पता चला था कि स्कूली बसें बिना फिटनेस के दौड़ रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेकर बिना फिटनेस चल रहीं स्कूल बसों पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद परिवहन विभाग के अधिकारियों ने ऐसी बसों को सीज करने की कार्रवाई शुरू की।स्कूल प्रबंधन ने इन बसों को चलाना तो बंद कर दिया है लेकिन इनका फिटनेस नहीं कराया। अब जून माह में ग्रीष्मकालीन अवकाश के चलते इन बसों में बच्चों को नहीं बैठाया जा रहा है, लेकिन जुलाई में स्कूल फिर से खुलने के बाद बसों की जरूरत पड़ेगी। ऐसे में फिटनेस न कराई तो स्कूल खुलने से पहले ही इन बसों के पंजीकरण निरस्त कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

20 मई से 10 जून तक स्कूली बसों की फिटनेस कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी कर बसों की फिटनेस कराने के निर्देश दिए गए हैं। संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि करीब 500 स्कूली बसों की फिटनेस होना अभी भी बाकी है। स्कूल प्रबंधन नहीं करा रहे हैं। जल्द ही इन्होंने फिटनेस नहीं कराई तो वाहनों का पंजीकरण निरस्त कर इनके संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। - गंभीर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed