फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

दो दिन 44 डिग्री सेल्सियस रहेगा तापमान, झुलसाएगी धूप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
दो दिन 44 डिग्री सेल्सियस रहेगा तापमान, झुलसाएगी धूप
विज्ञापन

गाजियाबाद। अभी आने वाले दो दिनों में धूप और झुलसाएगी। मंगलवार और बुधवार को तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 44 पर पहुंचेगा।
रविवार को जिले का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार को तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इसके बाद दो दिन एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी होगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि 12 दिन के बाद तेज बारिश होने से गर्मी से राहत मिल सकती है।
पूरे दिन गर्म हवाएं चलने से लोग घर के अंदर भी गर्मी से बेहाल रहे। गर्मी के कारण लोग पांच बजे तक घर से बाहर निकलने से बचते रहे। शाम के समय भी गर्म हवाओं के थपेड़े झेलने को लोग मजबूर हुए। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अभी आने वाले 12 दिनों तक गर्मी और सताएगी। हालांकि सोमवार से शुक्रवार तक हल्के बादल छाए रहेंगे, लेकिन गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. अरविंद यादव का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ जाने से इस समय राजस्थान की तरफ से गर्म हवाएं आ रही हैं। बंगाल की खाड़ी से उठने वाली हवाएं कमजोर पड़ रही हैं इसलिए अभी 10 से 14 दिन तक पारे में उछाल रहेगा और लोगों को गर्मी झेलनी पड़ेगी। उन्होंने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री रहा। सोमवार को भी यही स्थिति रहेगी लेकिन मंगलवार और बुधवार को एक डिग्री उछाल के साथ अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक जा सकता है। न्यूनतम तापमान में भी तीन डिग्री का उछाल आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसे बचें
बासी और डिब्बा बंद चीजों का प्रयोग न करें।
खाने में अधिक तला-भुना खाने से बचें।
किसी तरह के धूम्रपान और अधिक शराब के सेवन से बचें।
इनका करें प्रयोग
तरल पदार्थ अधिक से अधिक पिएं
फल खाने में तरबूज, खरबूजा, ककड़ी और खीरा का प्रयोग करें।
तेज गर्मी में घर से बाहर निकलने से बचें। अगर निकलना पड़े तो कुछ खाकर और सिर ढककर निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed