फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

गाजियाबाद में भी बनेगा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल : उप मुख्यमंत्री

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
गाजियाबाद में भी बनेगा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल : उप मुख्यमंत्री
विज्ञापन

गाजियाबाद। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर किया गया है। इसके लिए वह खुद अस्पतालों में जाकर औचक निरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर जिले में सरकार सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बनाएगी, गाजियाबाद में भी इसका प्रस्ताव सांसद व केंद्रीय मंत्री वीके माध्यम से मिला है। इस पर जल्द ही काम किया जाएगा।
केंद्र सरकार के आठ साल पूरे होने पर वह भाजपा के बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम में शामिल होने गाजियाबाद पहुंचे थे। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों को समय पर आने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पतालों के आपातकालीन विभाग में भी डॉक्टर की उपस्थिति 24 घंटे सुनिश्चित की गई है। दवाएं अस्पतालों में ही मिले इस पर सरकार का सबसे ज्यादा ध्यान है। इसके लिए निगरानी टीम भी बनाई गई है। प्रदेश सरकार जिलों में सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों का निर्माण करा रही है। गाजियाबाद में क्षेत्रीय सांसद वीके सिंह के प्रयासों से ऐसा अस्पताल का निर्माण जल्द ही शुरू होगा। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद में मेडिकल कॉलेज बनाने का भी प्रस्ताव है। कई जिलों में मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार हो चुके हैं। इन्हें जल्द ही शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

मरीज को रेफर किया तो बताना होगा कारण
उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों को रेफर करने के मामलों में पूर्व में बड़ी गड़बड़ियां होती थीं। डॉक्टर बिना वजह मरीजों को रेफर कर देते थे। अब ऐसा नहीं होगा। मरीज को रेफर करने के दौरान डॉक्टर को बताना होगा कि उसे क्यों रेफर किया जा रहा है। खास सुविधा न होने पर रेफर करते वक्त डॉक्टरों को यह भी बताना होगा कि यह सुविधा सरकारी अस्पताल में क्यों नहीं है। उनका कहना है कि प्रदेश के 95 प्रतिशत मरीज सरकारी अस्पतालों में इलाज कराते हैं। इसकी वजह से अस्पतालों और डॉक्टरों पर दबाव है। इसे कम करने के लिए नए संसाधन विकसित किए जाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह योगी सरकार है, दंगाइयों से निबटना आता है।
कानपुर हुए दंगे के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव की ओर से किए गए ट्वीट पर उन्होंने कहा कि यह योगी आदित्यनाथ की सरकार है। दंगाइयों से कैसे निबटा जाता है, यह सरकार अच्छी तरह से जानती है और लोग भी इसे मानते हैं। उन्होंने कहा कि वीडियो फुटेज के जरिये दंगाइयों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है। उन पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई होगी और उनकी संपत्ति जब्त होगी। कानपुर में हुए उपद्रव में 18 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि अब कानपुर पूरी तरह शांत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed