फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

11 घायल लाए गए, एक की मौत, एक भर्ती

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
11 घायल लाए गए, एक की मौत, एक भर्ती
विज्ञापन

गाजियाबाद। धौलाना में फैक्टरी में हुए हादसे में झुलसे 11 घायलों को एमएमजी और संयुक्त अस्पताल लाया गया था। संयुक्त अस्पताल में लाए गए आठ श्रमिकों में से एक की मौत हो गई, जबकि छह को सफदरजंग के लिए रेफर कर दिया गया। एक श्रमिक का इलाज चल रहा है। गंभीर रूप से झुलस चुके दो श्रमिकों को निजी अस्पताल और एक को एमएमजी अस्पताल ले जाया गया, स्थिति को देखते हुए उन तीनों को भी दिल्ली रेफर कर दिया गया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार ने एमएमजी और संयुक्त अस्पताल प्रबंधन को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए छुट्टी के बाद घर जा चुके डॉक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ को वापस इमरजेंसी में बुलाया गया। 108 एंबुलेंस सेवा की 11 एंबुलेंसों को घटनास्थल पर रवाना कर दिया गया था। चार बजे एंबुलेंस से फैक्टरी में झुलसे लोगों को संयुक्त अस्पताल लाना शुरू किया। पांच बजे तक झुलसे हुए लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद 40 मिनट में रेफर कर दिया गया था। अस्पताल में डॉ. एसएन सिंह, डॉ. आरसी गुप्ता, डॉ. अमित, डॉ. रवि और डॉ. महेंद्र पूरी टीम और जरूरी उपकरण व दवाओं के साथ पूरी तैयारी कर चुके थे।
विज्ञापन

इनको लाया गया था अस्पताल
आधिया (20) का इलाज चल रहा है।
ये हुए रेफर
छबिराम (18)
प्रदीप (18)
युसूफ (28)
सागर (28)
शायदा (23)
अफसाना (18)
मौत : 25 वर्षीय एक युवक की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed