फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

भांजी से दुष्कर्म करने वाले रिश्ते के मामा को पांच साल कारावास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
भांजी से दुष्कर्म करने वाले रिश्ते के मामा को पांच साल कारावास
विज्ञापन

गाजियाबाद। सात साल पहले मामा-भांजी के रिश्ते को कलंकित करने वाले रिश्ते के मामा को पाक्सो कोर्ट ने सात साल कारावास की सजा सुनाई है। अदालत के न्यायाधीश ईश्वर सिंह ने दोषी पर पांच हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड अदा नहीं करने पर दो महीने अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा। घटना को अंजाम मसूरी थाना क्षेत्र में दिया था, जबकि किशोरी रहती विजय नगर थाना क्षेत्र में है। सुनवाई के दौरान अदालत में अभियोजन की ओर से छह गवाह परीक्षित कराए गए।

विशेष लोक अभियोजक सतीश शर्मा ने बताया कि विजय नगर क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग अपनी चाची के घर गई थी। वहां उसकी चाची का भाई जारचा निवासी प्रमोद जाटव भी आया हुआ था। प्रमोद 20 मार्च 2015 को किशोरी को बहलाकर अपने साथ मोपेड पर बैठाकर जारचा ले रहा था। देहरा झाल के पास उसने भांजी के साथ दुष्कर्म किया और उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गया। नाबालिग के भाई ने मामले की रिपोर्ट मसूरी पुलिस में दर्ज कराई। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर प्रमोद जाटव को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। मामले की अंतिम सुनवाई शुक्रवार को विशेष पाक्सो कोर्ट तीन के न्यायाधीश ईश्वर सिंह की कोर्ट में चली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed