फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

80 करोड़ का बजट ठिकाने लगाया फिर भी लोगों को पानी न मिल पाया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
80 करोड़ का बजट ठिकाने लगाया फिर भी लोगों को पानी न मिल पाया
विज्ञापन

गाजियाबाद। एनएच-9 से सटी कॉलोनियों में पाइप लाइन बिछाने और नलकूप लगाने पर जल निगम ने अमृत योजना का 80 करोड़ का बजट तो ठिकाने लगा दिया लेकिन लोगों को पानी नहीं मिल पाया है। सभी काम दिसंबर 2021 तक पूरे हो जाने थे लेकिन आधी से ज्यादा गर्मी बीत जाने के बाद भी अधूरे पड़े हैं। कभी नलकूप के लिए जमीन मिलने में देरी हुई तो कभी पानी की गुणवत्ता खराब मिली। इस तरह देरी पर देरी होती चली जा रही है।
29 ट्यूबवेल, तीन ओवरहेड टैंक और 200 किमी पाइप लाइन वाली इस परियोजना पर जल निगम ने फरवरी 2020 में काम शुरू किया था। यह परियोजना दिसंबर 2021 में पूरी होनी थी, बाद में इसकी अवधि दो महीने बढ़ाकर फरवरी 2022 कर दिया गया था यानी गर्मी का सीजन शुरू होने से पहले इन नलकूपों से घरों में पानी की आपूर्ति शुरू की जानी थी। शुरू में अधिकारियों ने ढिलाई बरती, इससे देरी होती चली गई। अब अधिकारियों का दावा है कि 29 में से 26 ट्यूबवेल लगाए जा चुके हैं। जमीन पर विवाद और पानी की गुणवत्ता ठीक न मिलने की वजह से तीन नलकूपों के लिए जगह चिह्नित नहीं हो पाई थी। अब नगर निगम ने इनके लिए जमीन देने की हामी भर ली है, जल्द ही इन नलकूपों को स्थापित करने का काम भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

इन क्षेत्रों में मिलेगी पानी की आपूर्ति
अकबरपुर-बहरामपुर, सुदामापुरी, लाल क्वार्टर, शांति नगर, सैन विहार, राहुल विहार, बागू, क्रिश्चियन नगर, डूंडाहेड़ा।
80 हजार की आबादी को पानी का इंतजार
जल निगम ने पानी की इस परियोजना में न सिर्फ नलकूप लगाने बल्कि 3900 घरों में पानी के कनेक्शन निशुल्क देने की भी प्लानिंग है। इनके अलावा ऐसे घरों में भी पानी की आपूर्ति होनी है जिनमें पूर्व में नगर निगमों की ओर से कनेक्शन दिए जा चुके हैं, लेकिन नलकूपों की कमी की वजह से पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। इन 29 नलकूपों से विजयनगर क्षेत्र की करीब 80 हजार की आबादी को पानी मिलना है। परियोजना पूरी न होने की वजह से लोग पानी का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

18 ट्यूबवेल अभी टेस्टिंग पर
जल निगम के अधिकारियों का कहना है कि 26 नलकूपों में से 18 पर बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। इनकी टेस्टिंग चल रही है। टेस्टिंग के बाद लाइनों से जोड़कर पानी की आपूर्ति शुरू की जाएगी। उनका दावा है कि जल्द ही दो बाकी नलकूपों को लगाने का काम भी शुरू कर दिया जाएगा और इनकी टेस्टिंग कराकर पानी की आपूर्ति शुरू की जाएगी।

----
गाजियाबाद में पानी के संसाधन और कमी
पानी की कुल मांग --- 364 एमएलडी
पानी की आपूर्ति --- 268 एमएलडी
पानी की कमी --- 78 एमएलडी
कुल डीपवेल नलकूप --- 237
कुल मिनी नलकूप --- 700
कुल हैंडपंप --- 6982
-----
अधिकारी बोले
पानी की एक परियोजना को पूरा कर लिया गया है। 29 नलकूपों की दूरी परियोजना का काम भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। दो महीने में इनसे भी पानी की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। - आकाश त्यागी, अधिशासी अभियंता, जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed