फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

48 हजार पेंशनधारकों को नहीं मिल पाएगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
48 हजार पेंशनधारकों को नहीं मिल पाएगी
विज्ञापन

गाजियाबाद। पेंशन योजना का लाभ लेने वाले 48 हजार के लगभग पेंशनधारकों की इस बार पेंशन रुक सकती है। विभिन्न योजनाओं में पंजीकृत 70 फीसदी पेंशनधारकों का आधार कार्ड योजना से नहीं जुड़ पाया है। शासन की तरफ से 31 मई तक आधार कार्ड को योजना से जुड़वाने की अंतिम तिथि दी गई है।
गाजियाबाद में 48464 दिव्यांग, वृद्धा और विधवा पेंशनधारक हैं। वित्तीय वर्ष 2022-23 से पेंशन योजना में बदलाव किया गया गया और इसमें एक तरफ जहां पेंशन की राशि बढ़ाई गई है वहीं योजना से आधार कार्ड जुड़वाने को भी अनिवार्य कर दिया गया है। अभी तक 13557 आवेदनों की ही आधार कार्ड योजना से जुड़ सके हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जो पेंशन धारक आधार कार्ड नहीं जुड़वाएंगे, उनके बैंक खाते में पेंशन की राशि नहीं आ सकेगी। जबकि समाज कल्याण, बाल एवं महिला कल्याण विभाग, दिव्यांग कल्याण विभाग सभी विभागों की तरफ से पिछले एक महीने से सभी को जागरूक किया जा रहा है इसके बावजूद अभी 50 फीसदी लोगों ने आधार कार्ड जुड़वाए हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत जिले में 13,900 लोग योजना का लाभ ले रहे हैं। बिना आधार कार्ड लिंक और सत्यापन व प्रमाणीकरण के पेंशन खाते में नहीं जाएगी। डीपीओ विकास चंद्र ने बताया कि महिला एवं बाल कल्याण विभाग में विधवा पेंशन के करीब 40 फीसदी लोगों ने योजना से आधार कार्ड जुड़वाए हैं।
विज्ञापन

अब हर महीने जारी होगा पेंशन
पहले पेंशनधारकों को तीन महीने में एक बार पेंशन खाते में आती थी। अबकी बार जून को पहली किश्त आएगी उसके बाद हर महीने पेंशन की किश्त खाते में भेजी जाएगी। इस बार शासन की तरफ से पांच सौ की जगह पर हर महीने एक हजार पेंशन की राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेंशनधारक ग्रामीण क्षेत्र शहर क्षेत्र
विधवा पेंशनधारक 9,912 17,720
वृद्धा पेंशनधारक 7,897 6,157
दिव्यांग पेंशनधारक 3,073 3,705
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed