{"_id":"62912ba992a3193516416ba3","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd2391101127","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक फॉल्ट से पांच दिन से गैराज में खड़ी हो गईं 30 इलेक्ट्रिक बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक फॉल्ट से पांच दिन से गैराज में खड़ी हो गईं 30 इलेक्ट्रिक बसें
विज्ञापन

गाजियाबाद। बिजली के एक फॉल्ट ने शहर के चार रूटों पर दौड़ने वाली 30 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन पर ब्रेक लगा दिया। अकबरपुर-बहरामपुर स्थित चार्जिंग स्टेशन की विद्युत लाइन में आया फॉल्ट पांच दिन बाद भी पावर कारपोरेशन के इंजीनियर ठीक नहीं कर पाए। बृहस्पतिवार देर रात लाइन को ठीक कर चालू किया गया, लेकिन तुरंत ही फिर से लाइन में धमाका हो गया। अब संचालन करने वाली फर्म ने आगरा से विशेषज्ञ बुलाए हैं।
बीते सोमवार को तेज आंधी और बारिश के दौरान इलेक्ट्रिक बस के चार्जिंग स्टेशन की लाइन में फॉल्ट आ गया था। पावर कारपोरेशन के इंजीनियर इसे बार-बार ठीक कर रहे थे, लेकिन फिर से फॉल्ट हो जाता है। बृहस्पतिवार को पूरी लाइन को चेक कराया गया और देर रात करीब दो बजे विद्युत लाइन को ठीक करके चालू किया गया, लेकिन चंद सेकेंड बाद ही दोबारा तेज धमाके के साथ लाइन में खराबी आ गई। विद्युत निगम के इंजीनियर भी कारण समझ नहीं पा रहे हैं। उन्होंने चार्जिंग प्वाइंट की आंतरिक लाइन में फॉल्ट का दावा किया तो बसों का संचालन करने वाली कंपनी पीएमआई ने अपने इंजीनियरों को बुलाया। शुक्रवार को दोनों के इंजीनियरों ने फॉल्ट तलाश किया, लेकिन नहीं मिला।
इलेक्ट्रिक बस डिपो के इंचार्ज पीआर बिलवारिया ने बताया कि फॉल्ट को ठीक कराया जा रहा है। उम्मीद है कि शनिवार तक इसे ठीक कर लिया जाएगा और रविवार से बसों का संचालन दोबारा शुरू कर लिया जाएगा।