फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

बुलडोजर को देख दुकानदारों ने सड़कों से हटाया सामान, निगम ने नालों से अतिक्रमण हटाया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
बुलडोजर को देख दुकानदारों ने सड़कों से हटाया सामान, निगम ने नालों से अतिक्रमण हटाया
विज्ञापन

गाजियाबाद। नगर निगम अधिकारी बुधवार को बुलडोजर लेकर सड़कों से अतिक्रमण हटवाने शहर की सबसे जाम वाले क्षेत्र रमतेराम रोड और जीटी रोड पर पहुंचे। बुलडोजर को देख दुकानदारों ने आनन-फानन सडकों पर रखे सामान को हटाया। निगम की टीम ने नालों पर डाले गए लिंटर को हटवाकर उन्हें खाली कराया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद नगर निगम पांचों जोन में अतिक्रमण के खिलाफ चार दिन से अभियान चला रहा है। बुधवार को रमतेराम रोड स्थित फर्नीचर मार्केट और जीटी रोड की बारी थी। जोनल अधिकारी गजेंद्र सिंह प्रवर्तन टीम के साथ बुलडोजर लेकर पहुंचे तो व्यापारियों ने सड़कें खाली कर दीं। निगम अधिकारियों ने भी उन्हें सामान हटाने का पूरा समय दिया। इसके बाद नालों पर डाले गए लिंटर को तोड़ा गया। डेढ़-दो दशक पुराने लिंटर को हटाकर नालों को कब्जामुक्त कराया गया। नालों की सफाई न होने की वजह से शहर में इसी मार्ग पर सबसे पहले और ज्यादा जलभराव होता है। कार्रवाई के दौरान व्यापारी नेता राकेश स्वामी, संदीप बंसल व अन्य पदाधिकारी भी साथ रहे, ताकि निगम की टीम किसी दुकानदार के सामान को नुकसान न पहुंचाए। निगम के जोनल प्रभारी गजेंद्र सिंह का कहना है कि नालों को कब्जामुक्त कराकर उनकी सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed