{"_id":"628e8524edaf764d8e0106c8","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd2390015111","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलडोजर को देख दुकानदारों ने सड़कों से हटाया सामान, निगम ने नालों से अतिक्रमण हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलडोजर को देख दुकानदारों ने सड़कों से हटाया सामान, निगम ने नालों से अतिक्रमण हटाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलडोजर को देख दुकानदारों ने सड़कों से हटाया सामान, निगम ने नालों से अतिक्रमण हटाया
गाजियाबाद। नगर निगम अधिकारी बुधवार को बुलडोजर लेकर सड़कों से अतिक्रमण हटवाने शहर की सबसे जाम वाले क्षेत्र रमतेराम रोड और जीटी रोड पर पहुंचे। बुलडोजर को देख दुकानदारों ने आनन-फानन सडकों पर रखे सामान को हटाया। निगम की टीम ने नालों पर डाले गए लिंटर को हटवाकर उन्हें खाली कराया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद नगर निगम पांचों जोन में अतिक्रमण के खिलाफ चार दिन से अभियान चला रहा है। बुधवार को रमतेराम रोड स्थित फर्नीचर मार्केट और जीटी रोड की बारी थी। जोनल अधिकारी गजेंद्र सिंह प्रवर्तन टीम के साथ बुलडोजर लेकर पहुंचे तो व्यापारियों ने सड़कें खाली कर दीं। निगम अधिकारियों ने भी उन्हें सामान हटाने का पूरा समय दिया। इसके बाद नालों पर डाले गए लिंटर को तोड़ा गया। डेढ़-दो दशक पुराने लिंटर को हटाकर नालों को कब्जामुक्त कराया गया। नालों की सफाई न होने की वजह से शहर में इसी मार्ग पर सबसे पहले और ज्यादा जलभराव होता है। कार्रवाई के दौरान व्यापारी नेता राकेश स्वामी, संदीप बंसल व अन्य पदाधिकारी भी साथ रहे, ताकि निगम की टीम किसी दुकानदार के सामान को नुकसान न पहुंचाए। निगम के जोनल प्रभारी गजेंद्र सिंह का कहना है कि नालों को कब्जामुक्त कराकर उनकी सफाई कराई जाएगी।