{"_id":"628a921d2648b67abd6e196f","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd238842559","type":"story","status":"publish","title_hn":"45 दिन में नेहरू नगर में चार बार खराब हुआ नलकूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
45 दिन में नेहरू नगर में चार बार खराब हुआ नलकूप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
45 दिन में नेहरू नगर में चार बार खराब हुआ नलकूप
गाजियाबाद। नेहरू नगर सेकेंड के ए-ब्लॉक में रीबोर किया गया नगर निगम का नलकूप 45 दिन में शनिवार को चौथी बार खराब हो गया। नलकूप न चला तो रविवार सुबह नगर निगम ने टैंकर भेजकर कॉलोनी में पानी की आपूर्ति कराई। अब इसके पानी में मिट्टी आने लगी है। बार-बार खराब हो रहे नलकूप की वजह से बढ़ रहे पानी के संकट पर कॉलोनी के लोगों में आक्रोश है। निगम अधिकारियों से शिकायत पर भी कार्रवाई न होने पर अब मुख्यमंत्री को पत्र भेजने के लिए रविवार को स्थानीय लोगों ने कॉलोनी में हस्ताक्षर अभियान चलाया।
नेहरू नगर सेकेंड के ए-ब्लॉक पार्क में नगर निगम ने जल निगम के माध्यम से 30 एचपी क्षमता का नलकूप रिबोर कराया है। करीब 45 दिन पहले चालू हुए इस नलकूप की तीन बार मोटर खराब हो चुकी है। बीते शनिवार को इसमें फिर से खराबी आ गई। इसकी वजह से पानी की आपूर्ति बंद हो गई। रविवार को लोगों को पानी नहीं मिल पाया। स्थानीय लोगों ने क्षेत्रीय पार्षद और निगम अधिकारियों से फोन पर शिकायत की तो उन्होंने टैंकर भेजकर घरों में पानी की आपूर्ति कराई। रविवार दोपहर नलकूप को दोबारा चालू किया गया तो पानी में मिट्टी आई। लोगों ने छानकर इस पानी को नहाने या कपड़े धोने में तो प्रयोग किया लेकिन पीने में इस्तेमाल नहीं कर पाए।
घर-घर जाकर कराए हस्ताक्षर
बार-बार खराब हो रहे नलकूप की वजह से परेशान कॉलोनी निवासियों के एक समूह ने घर-घर जाकर लोगों से शिकायत पर हस्ताक्षर कराए। गंदे पानी की समस्या से जूझ रहे लोगों ने उन्हें दिक्कतों से रूबरू भी कराया। अब यह हस्ताक्षर युक्त पत्र मुख्यमंत्री, नगर विकास मंत्री और डीएम को भेजकर शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन
परिचर्चा
निगम अधिकारी नहीं कर रहे कार्रवाई
स्थानीय निवासी राजीव गुप्ता का कहना है कि ट्यूबवेल लगाने में धांधली की गई है। मानकों के अनुसार न तो बोरिंग किया गया और न ही पाइप डाले गए। इसकी वजह से बार-बार खराबी आ रही है। इसकी शिकायत निगम अधिकारियों से की गई है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। सरकारी फंड की बर्बादी हो रही है।
टंकियों में जम गई गाद
ए-ब्लॉक निवासी सन्नी रावत का कहना है कि रविवार को घर में गंदा पानी पहुंचा। पानी में मिलकर आ रही मिट्टी टंकियों में जमा हो गई है। गंदे पानी से बीमारियां फैलने का खतरा बन गया है। पीने के लिए पानी का इंतजाम कर पाना मुश्किल हो रहा है।
अधिकरी बोले
ठेकेदार से जानकारी की गई है, उसने पानी में मिट्टी आने की बात से इनकार किया है। सोमवार को कॉलोनी में अवर अभियंता को भेजकर जानकारी कराई जाएगी। अगर पानी में मिट्टी आ रही है तो बोरिंग की गुणवत्ता ठीक नहीं है। जांच कराकर समस्या का समाधान कराया जाएगा। - आनंद त्रिपाठी, महाप्रबंधक, जलकल