फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

रैपिड रेल स्टेशन के पास बनेंगी 10 सड़कें

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
रैपिड रेल स्टेशन के पास बनेंगी 10 सड़कें
विज्ञापन

गाजियाबाद। रैपिड रेल के दुहाई और गुलधर स्टेशनों से सटे 10 गांवों की नई सड़कें बनाई जाएंगी। इन सड़कों से 35 गांवों के लोगों के लिए स्टेशन तक पहुंचने की राह आसान हो जाएगी। लोक निर्माण विभाग ने इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है। इसमें नई बनाने के साथ सड़कों का चौड़ीकरण किया जाना भी शामिल है। शासन से हरी झंडी मिलते ही इस योजना पर काम शुरू कर दिया जाएगा। एक लाख से ज्यादा आबादी को इसका लाभ मिलेगा।
दुहाई में रैपिड रेल का डिपो भी बन रहा है। गुलधर और दुहाई से सटे गांवों में सड़कों की हालत खस्ता है। इसे देखते हुए सड़कों का जाल बिछाने की योजना तैयार की गई है। इसकी एक और वजह महायोजना- 2031 है। इसमें देहात क्षेत्र के विकास पर जोर दिया गया है । इसमें अधिकांश क्षेत्र रैपिड कॉरीडोर के आस पास का है। नई सड़कें बनने से इन गांवों में जमीन के दाम भी तेजी से बढ़ सकते हैं। यहां बड़ी संख्या में कॉलोनियां काटी जा रही हैं। यहां कृषि भूमि को आवासीय में बदले जाने की योजना भी है। इसे देखते हुए सबसे पहले सड़कों पर काम किया जा रहा है। दुहाई से साहिबाबाद तक 17 किमी लंबे प्राथमिकता खंड में रैपिड रेल का संचालन मार्च 2023 में शुरू होगा। रैपिड के दुहाई डिपो का निर्माण दुहाई, भिक्कनपुर के साथ पास के गांवों की जमीन पर हो रहा है।
विज्ञापन

मुरादनगर और मोदीनगर में दोहरा लाभ
महायोजना-2031 में शहर की विकास योजनाओं का केंद्र मुरादनगर और मोदीनगर क्षेत्र होगा। मोदीनगर और मुरादनगर में 60 हेक्टेयर जमीन का भू-उपयोग कृषि से बदलकर आवासीय किया जाएगा। ऐसे में रैपिड रेल कॉरिडोर के बराबर मुरादनगर क्षेत्र में नई आवासीय योजनाओं के आने का रास्ता भी साफ हो गया है। मुरादनगर में बड़ी संख्या में जमीन विभिन्न गांवों से सटी हुई है। ऐसे में नई सड़कों का निर्माण और चौड़ीकरण होने से लोगों को दोहरा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैपिड स्टेशनों में मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
रैपिड कॉरिडोर के पहले प्राथमिकता खंड में दुहाई डिपो स्टेशन, दुहाई स्टेशन, गुलधर मेरठ रोड तिराहा और साहिबाबाद स्टेशन आते हैं। एनसीआरटीसी की योजना भी सभी स्टेशनों में यात्रियों को खरीदारी के साथ खाने-पीने की स्तरीय सुविधा मुहैया कराने की है। ऐसे में कॉरिडोर के शुरू होने के साथ ही स्टेशनों में कई नामी कंपनियों के शोरूम और आउटलेट देखने को मिलेंगे।

स्वीकृति मिलते ही शुरू होगा काम
पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता विमल कुमार का कहना है कि मुरादनगर क्षेत्र में बड़ी संख्या में सड़कों के निर्माण, चौड़ीकरण और सुधार का प्रस्ताव तैयार कर भेजा गया है। इनमें से कई संपर्क मार्ग रैपिड रेल कॉरिडोर से सटे हुए हैं। ऐसे में प्राथमिकता के आधार पर प्रस्तावों को स्वीकृति मिलते ही काम शुरू किया जाएगा।
इन गांवों के नाम भेजे गए
- एनएच.58 से दुहाई से पतला निवाड़ी मार्ग का चौड़ीकरण और सुधार
- एनएच.58 गढ़ी सिकरोड़ से पाइपलाइन तक वाया भोवापुर, अटौर नगला मोहननगर तक चौड़ीकरण
- एनएच.58 एचआरआईटी कॉलेज से मथुरापुर हिंडन के पुल तक गढ़ी सिकरोड़ सड़क निर्माण
- एनएच.58 दुहाई से रेवड़ा-रेवड़ी हिंडन के पुल तक वाया भिक्कनपुर सड़क मार्ग का कार्य
- शाहपुर निज मोरटा से नकम फैक्टरी शनि मंदिर तक मार्ग चौड़ीकरण और सुधार
- गांव असालतनगर हनुमान मंदिर से सुल्तानपुर की झाल तक सड़क का निर्माण कार्य
- गांव शोभापुर से नवीपुर पाइपलाइन तक सड़क निर्माण कार्य
- गांव भिक्कनपुर से माइनर से पेट्रोल पंप के नजदीक शाहपुर मार्ग तक सड़क निर्माण
- सलेमाबाद की झाल से राजनगर एक्सटेंशन तक दिल्ली मेरठ मार्ग बाईपास का चौड़ीकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed