{"_id":"627eb052a2667856ea4fd3ff","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd238364353","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 को नई दिल्ली-देहरादून शताब्दी हरिद्वार तक चलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 को नई दिल्ली-देहरादून शताब्दी हरिद्वार तक चलेगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
20 को नई दिल्ली-देहरादून शताब्दी हरिद्वार तक चलेगी
गाजियाबाद। हरिद्वार स्टेशन के पास गर्डर रखे जाने की वजह अगले सप्ताह नई दिल्ली-देहरादून शताब्दी समेत इस रूट की कई ट्रेनें बाधित रहेंगी। शताब्दी और अहमदाबाद-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस ट्रेन देहरादून की बजाय हरिद्वार तक चलेंगी और यही से वापसी करेंगी। इनके अलावा देहरादून से कई अन्य रूटों पर चलने वाली ट्रेनें भी प्रभावित रहेंगी।
नार्दन रेलवे के सीपीआरओ दीपक कुमार का कहना है कि हरिद्वार व मोतीचूर स्टेशन के बीच निर्माणाधीन ब्रिज पर गर्डर रखने और मोतीचूर यार्ड की री-मॉडलिंग के लिए ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा। इसके चलते देहरादून-काठगोदाम एक्सप्रेस और देहरादून-सहारनपुर के बीच चलने वाली चार ट्रेनें 20 मई को निरस्त रहेंगी। इनके अलावा नई दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस 20 मई को हरिद्वार स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी। वापसी में भी यह ट्रेन यही से चलेगी। हरिद्वार से देहरादून के बीच यह ट्रेन निरस्त रहेगी। इसके अलावा 19 मई को अहमदाबाद से ऋषिकेश के लिए और प्रयागराज से ऋषिकेश के बीच चलने वाली योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस भी हरिद्वार तक चलेगी। इनके अलावा कई अन्य रूटों की ट्रेनों को बीच रास्ते रोककर चलाया जाएगा।