{"_id":"627eaeef48a7084c725ccc8e","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd238363961","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगस्त में तक बढ़ सकता है सर्किल रेट, सर्वे अगले महीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगस्त में तक बढ़ सकता है सर्किल रेट, सर्वे अगले महीने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगस्त में तक बढ़ सकता है सर्किल रेट, सर्वे अगले महीने
गाजियाबाद। अगस्त में सर्किल रेट बढ़ाने के लिए जल्द ही प्रशासन के अधिकारियों की बैठक होने जा रही है। एक जून से 20 जून तक सर्किल रेट सर्वे कराने की तैयारी तेज हो गई है। नोटबंदी और दो साल तक कोरोना संक्रमण की वजह से सर्किल रेट को रिवाइज नहीं किया गया था। रेट बढ़ने के बाद एक बार फिर संपत्तियों के दामों में उछाल आएगा। मकान, दुकान, प्लॉट व फ्लैट खरीदने वालों के पास दो महीने का मौका है।
2016 में सर्किल रेट रिवाइज किया गया था। मौजूदा समय में सबसे अधिक रेट कौशांबी का है। आवासीय क्षेत्रों में दूसरे नंबर पर वैशाली है। एनएच से सटी कॉलोनियों के सर्किल रेट में बढ़ोत्तरी की संभावना है। कौशांबी में मौजूदा समय में 99000 रुपये प्रति वर्ग मीटर तक सर्किल रेट हैं। दिल्ली और एनएच से सटी कॉलोनियों के सर्किल रेट 73000 तक हैं।
पांच साल में बिक गईं ढाई लाख से अधिक संपत्तियां
पिछले पांच साल में रेट नहीं बढ़ने पर करीब 260491 संपत्तियां बिकी हैं। इनमें करीब 203931 फ्लैट और 56560 प्लॉट बिक गए। इससे स्टांप विभाग को 6000 करोड़ से अधिक की आय हुई।
विज्ञापन
तीन श्रेणियों में हैं सर्किल रेट
जनपद आठ सर्किलों में बंटा है। इन सर्किल में कॉलोनियों की लोकेशन और आबादी के हिसाब से रेट तय किए जाते हैं। सर्किल रेट तीन श्रेणियों में तय हैं। पहला नौ मीटर चौड़ी रोड के किनारे, दूसरा नौ मीटर से 18 मीटर चौड़ी रोड के किनारे और तीसरा 18 मीटर से अधिक चौड़ी रोड के किनारे। सबसे अधिक रेट 18 मीटर से अधिक चौड़ी रोड के किनारे की संपत्ति का होता है।
शहर के दस प्रमुख स्थानों के सर्किल रेट
कौशांबी - 90000-99000
वैशाली - 67500-74200
इंदिरापुरम - 66500-73100
वसुंधरा - 62000-68000
कविनगर - 46000-51000
नासिरपुर - 36000-38000
क्रासिंग रिपब्लिक - 19000-23000
राजनगर एक्सटेंशन - 17000-21000
खोड़ा - 22000
डासना - 12000
नोट : रुपये प्रति वर्ग मीटर के मुताबिक हैं।
सर्किल रेट इस बार अगस्त में बढ़ने की उम्मीद है। जिले के सभी सर्किलों के रेट और मौजूदा बाजार मूल्य का मूल्यांकन कर नए रेट को रिवाइज किया जाएगा। - केके मिश्रा, एआईजी स्टांप
इसी महीने सभी एसडीएम, स्टांप विभाग के रजिस्ट्रार के साथ बैठक कर सर्वे की रणनीति बनाई जाएगी। एक जून से सर्किल रेट का सर्वे कराया जाएगा। जो भी कमियां होंगी उन्हें दुरुस्त कराया जाएगा। - विवेक कुमार श्रीवास्तव, एडीएम वित्त
सर्किल रेट बढ़ाने के पहले सर्वे कराया जाएगा और फिर आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी। इसके बाद ही अगस्त में रेट बढ़ाने पर फैसला किया जाएगा। -
राकेश कुमार सिंह, जिलाधिकारी