{"_id":"627ab85a6ebc4623c950d932","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd238205982","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले ही दिन पौने तीन घंटे की देरी से पहुंची डबल डेकर ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले ही दिन पौने तीन घंटे की देरी से पहुंची डबल डेकर ट्रेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले ही दिन पौने तीन घंटे की देरी से पहुंची डबल डेकर ट्रेन
गाजियाबाद। दो साल बाद पटरी पर लौटी लखनऊ-आनंद विहार डबल डेकर ट्रेन पहले ही दिन पौने तीन घंटे की देरी से गाजियाबाद पहुंची। दोपहर 12:21 बजे की बजाय यह ट्रेन 3:03 बजे गाजियाबाद स्टेशन पहुंची। लखनऊ से आनंद विहार स्टेशन तक 8 घंटे का सफर करीब पौने 11 घंटे में पूरा हुआ। वापसी में आनंद विहार से भी यह ट्रेन 4:15 घंटे की देरी से शाम 6:20 बजे रवाना हुई।
इस ट्रेन को लखनऊ से सुबह 4:55 बजे चलकर दोपहर 12:21 बजे गाजियाबाद स्टेशन पहुंचना था, लेकिन सुबह 11 बजे तक यह बरेली स्टेशन तक पहुंची। करीब ढाई घंटे की देरी से बरेली पहुंची यह ट्रेन आगे और लेट हो गई। पांच मिनट के स्टॉपेज के बाद यह आनंद विहार स्टेशन के लिए रवाना हो गई। दोपहर 3:34 बजे यह आनंद विहार स्टेशन पर पहुंची। लखनऊ वापसी के लिए आनंद विहार से रवाना होने का इसका समय पुन: निर्धारित शाम 4:40 बजे किया गया, लेकिन इंजन में तकनीकी कमी आ गई। इंजन को ठीक कर यह ट्रेन शाम 6:20 बजे रवाना की गई। शाम 6:58 बजे यह ट्रेन गाजियाबाद स्टेशन पर पहुंची। यहां फैजाबाद एक्सप्रेस को रास्ता देने के लिए ट्रेन को 23 मिनट रोका गया। 7:21 बजे यह ट्रेन लखनऊ के लिए रवाना किया गया। ऐसे में पहले ही दिन यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।