{"_id":"62756ae9e80409659066a7b3","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd2379972126","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हीलचेयर की जगह गोद में मरीज, फिर भी मंत्री जी संतुष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्हीलचेयर की जगह गोद में मरीज, फिर भी मंत्री जी संतुष्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्हीलचेयर की जगह गोद में मरीज, फिर भी मंत्री जी संतुष्ट
गाजियाबाद। सूबे के राज्यमंत्री इलेक्ट्रॉनिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिक, विज्ञान एवं प्रौद्योगिक विभाग अजीत सिंह पाल शुक्रवार को संयुक्त अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण कितना औपचारिक था यह इस बात से पता चलता है कि उनके सामने ही एक मरीज को गोद में उठाकर तीमारदार ले जा रहा था लेकिन उन्होंने इसे अनदेखा कर दिया। अस्पताल के निरीक्षण में उन्हें सब कुछ सही दिखा। करीब आधे घंटे के निरीक्षण के बाद वह लोहिया नगर के कंपोजिट विद्यालय और फिर नंदी पार्क गोशाला भी गए।
जिले के भ्रमण पर पहुंचे मंत्री का काफिला अधिकारियों के साथ संयुक्त अस्पताल पहुंचा। यहां उन्होंने आक्सीजन प्लांट, सीटी स्कैन सेंटर का निरीक्षण कर महिला वार्ड और बच्चा वार्ड का जायजा लिया। वार्ड में उन्होंने मरीजों से खाने-पीने और मेन्यू की जानकारी ली। स्वास्थ्य कर्मी को निर्देश दिए कि प्रतिदिन ऑक्सीजन प्लांट और परिसर की सफाई की जाए। पीकू वार्ड का भी निरीक्षण किया और सभी व्यवस्थाओं से संतुष्ट होकर आगे बढ़ गए। निरीक्षण के दौरान सीडीओ विक्रमादित्य सिंह मलिक, सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार, सीएमएस डॉ. विनोद चंद्र पांडे मौजूद रहे।
कोरोना से निपटने को रहें तैयार : अजीत
राज्यमंत्री ने अस्पताल प्रशासन को कोविड 19 से निपटने के लिए तैयार रहने की हिदायत दी। सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए कहा। डॉक्टरों की उपस्थिति शत प्रतिशत रहनी चाहिए और अस्पताल में आने वाले मरीजों को अस्पताल में ही दवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जनपद के 30 टीबी मरीजों को गोद लिया गया एवं मंत्री ने उनको पोषण किट वितरित की
विज्ञापन
ब्लैक बोर्ड पर हल करवाए प्रश्न, पूछा विलोम
राज्यमंत्री अस्पताल से निकलकर लोहिया नगर स्थित कंपोजिट विद्यालय पहुंचे। यहां कक्षा एक से कक्षा पांच तक की कक्षाओं में जाकर पठन पाठन का जायजा लिया। विद्यालय स्तर पर संचालित की जाने वाली समस्त गतिविधियों के संबंध में जानकारी हासिल की। कक्षा दो में अंग्रेजी की क्लास में मंत्री जी ने विद्यार्थियों से लॉन्ग का विलोम पूछा। बच्चों ने एकसुर से बताया शॉर्ट। जवाब सुनकर मंत्री गदगद हो गए। कक्षा चार व पांच में गणित के सवाल श्यामपट्ट पर बच्चों को बुलाकर हल करवाया। यहां भी सब कुछ ठीक रहा। विद्यालय के स्टाफ एवं पढ़ने वाले बच्चों की प्रशंसा की। खंड शिक्षा अधिकारी कुसुम सिंह व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बृजभूषण चौधरी मौजूद रहे। नंदी पार्क का भी मंत्री ने निरीक्षण किया। यहां गोवंश के चारे की व्यवस्था और बीमार गोवंश की जानाकरी ली। उन्होंने व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। वार्ड नंबर 17 सेवा नगर की मलिन बस्ती, गेहूं क्रय केंद्र नवीन मंडी स्थल गोविंदपुरम, इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
------------
माफिया पर हो कड़ी कार्रवाई, हर पीड़ित को मिले न्याय
राज्यमंत्री ने कलेक्ट्रेट सभागार में पुलिस एवं प्रशासन के जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यक्रमों एवं संचालित योजनाओं की समीक्षा की। कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान मंत्री ने माफिया और अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करने और हर पीड़ित को त्वरित न्याय दिलाने के निर्देश दिए।
शिक्षा विभाग, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, टैबलेट एवं स्मार्ट फोन वितरण योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, पुष्टाहार वितरण की स्थिति, गोवंश संरक्षण हर घर जल योजना, गेहूं खरीद, स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं, विद्युत विभाग के कार्यक्रमों की समीक्षा की। बैठक में जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने विभिन्न विकास कार्यक्रमों, राजस्व वसूली एवं अन्य विशेष कार्यक्रमों की जानकारी उपलब्ध कराई।
-----------
कलेक्ट्रेट सभागार में संगठनात्मक बैठक में रखे सुझाव
कलक्ट्रेट सभागार में पार्टी के पदाधिकारियों के साथ मंत्री ने बैठक कर समस्याएं सुनीं और सुझाव मांगे। बैठक में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी द्वारा डीएलएफ कॉलोनी में हुई हत्याओं को लेकर लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति में सुधार लाने का सुझाव दिया। मंडल अध्यक्ष कुलदीप कसाना ने तुलसी निकेतन कॉलोनी की मूलभूत समस्याओं के निदान की मांग रखी। उन्होंने कहा कि बरसात से पहले सुधार नहीं हुआ बड़ा हादसा होने की संभावना है। अश्विनी शर्मा ने हरनंदी नदी के किनारों को बनारस घाट की भांति सुंदर बना पर्यटन स्थल बनाए जाने का सुझाव रखा। दूसरा सुझाव जीडीए द्वारा विकसित की गई कॉलोनियों को नगर निगम को हैंडओवर करने की मांग की। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की ऐसी सभी संपत्तियां जो आज भी पावर ऑफ अटॉर्नी के आधार पर लोग उनके मालिक हैं उनकी उनकी रजिस्ट्री कराने का सुझाव दिया। इसके अलावा सरकारी स्कूलों को पब्लिक स्कूलों की तरह सुविधायुक्त करने का सुझाव रखा गया।
--------------