फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

डॉक्टर दंपती ने लुटेरों से लिया लोहा घायल होकर भी करते रहे मुकाबला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
डॉक्टर दंपती ने लुटेरों से लिया लोहा घायल होकर भी करते रहे मुकाबला
विज्ञापन

मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भोजपुर में कार खराब होने पर मदद के इंतजार में खड़े डॉक्टर दंपती से बदमाशों ने लूट की कोशिश की तो दोनों ने उनका डटकर मुकाबला किया। घायल होने के बावजूद बदमाशों को लूट में कामयाब नहीं होने दिया। उनका साहस देख बदमाशों के पांव उखड़ गए और वे भाग निकले। दंपती ने मंगलवार को ट्वीट कर गाजियाबाद पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने के लिए कहा।
डॉ. गौरव शर्मा देहरादून स्थित एक अस्पताल में कॉर्डियोलॉजिस्ट है। उनकी पत्नी डॉ. रितु शर्मा ओएनजीसी में कार्यरत हैं। दोनों 24 अप्रैल को मालदीव गए थे। एक मई को वहां से लौटे थे। दिल्ली एयरपोर्ट से दोस्त के साथ कार से देहरादून जा रहे थे। कार को दोस्त चला रहा था। रात करीब 11 बजे भोजपुर में उनकी कार खराब हो गई। इसे सड़क किनारे लगाकर दोनों मदद मिलने की उम्मीद में खड़े थे। तभी तीन नकाबपोश बदमाश आ गए। उन्होंने लूट के इरादे से दंपती पर हमला बोल दिया। एक बदमाश कार में घुस गया और इसे लेकर भागने की कोशिश की, लेकिन खराब होने के कारण यह स्टार्ट नहीं हुई।
विज्ञापन

हमले में हाथ की हड्डी टूटी
बदमाशों ने लाठी-डंडों से दंपती पर वार किया। इस पर दंपती भागे नहीं बल्कि वहीं खड़े रहे और बदमाशों का मुकाबला किया। डॉक्टर रितु शर्मा के हाथ की हड्डी टूट गई। डॉ. गौरव को कई चोट आईं लेकिन वे डटे रहे। उन्होंने शोर मचाया तो बदमाशों के पांव उखड़ गए। झल्लाहट में बदमाशों ने कार के शीशे तोड़ दिए। बदमाशों के जाने के बाद दंपती ने फोन से पुलिस को सूचना दी। इसके बाद दोनों ने फोन कर एक दोस्त को बुलाया और उसकी कार से मेरठ चले गए। वहां सुभारती मेडिकल कॉलेज में उपचार कराया। मंगलवार को दंपती का ट्वीट मिलने पर पुलिस ने ट्वीटर पर ही कहा कि थाने आकर तहरीर दीजिए। मंगलवार को ही दंपती हैदराबाद चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लुटेरों को पकड़ नहीं पाई पुलिस
घटना के तुरंत बाद ही डॉक्टर दंपती ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस डॉक्टर दंपती के चले जाने के बाद पहुंची। इसके बाद बदमाशों को पकड़ नहीं पाई। बदमाशों की तलाश में नाकाबंदी भी नहीं कराई गई। केस दर्ज करने के लिए पुलिस तहरीर मिलने का इंतजार कर रही है।

तहरीर मिलने पर केस दर्ज करेंगे
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भोजपुर क्षेत्र में कार सवार दंपती से मारपीट की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। आरोपियों की तलाश की गई, मगर कोई नहीं मिला। घटना की तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। - सुनील कुमार सिंह, सीओ मोदीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed