{"_id":"62683e7d13d9d02ee10a1968","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd237500535","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों में चोरी कर बिहार और नेपाल में बेचते थे मोबाइल, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों में चोरी कर बिहार और नेपाल में बेचते थे मोबाइल, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेनों में चोरी कर बिहार और नेपाल में बेचते थे मोबाइल, दो गिरफ्तार
गाजियाबाद। ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल चोरी कर उन्हें बिहार और नेपाल में बेचने वाले दो चोरों को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी के 36 मोबाइल बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपी मोबाइलों की डिलीवरी देने बिहार जा रहे थे।
सीओ जीआरपी सुदेश गुप्ता ने बताया कि पकड़े गए आरोपी बड़कू निवासी मुजफ्फरगंज, मुंगेर बिहार और रोहित कुमार निवासी खल्लासी जमालपुर, मुंगेर बिहार हैं। फिलहाल दोनों दिल्ली की झुग्गी बस्ती में रहते हैं। दोनों को पुराना रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 से सोमवार देर शाम करीब 7:15 बजे गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि दोनों अपने साथियों के साथ टिकट लेकर ट्रेन में सवार होते थे और फिर मौका पाकर यात्रियों के मोबाइल व अन्य कीमती सामान चुरा लेते थे। इनका निशाने पर ऐसे यात्री होते थे, जिन्होंने अपना मोबाइल चार्जिंग पर लगाया हो। उन्होंने बताया कि बड़कू तीन साल से चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था और वर्ष 2019 में जेल भी जा चुका है। उन्होंने बताया कि चोरी के इन 36 मोबाइलों को बेचने के लिए रोहित बिहार ले जा रहा था। वहां प्रत्येक मोबाइल को 4 से 5 हजार रुपये में बेचा जाना था। उन्होंने बताया कि बरामद किए गए मोबाइलों की कीमत करीब चार लाख रुपये है।
दिल्ली जीआरपी से की जाएगी जानकारी
जीआरपी इंस्पेक्टर अनुज मलिक ने बताया कि दोनों चोरों से बरामद 36 मोबाइल में से एक मोबाइल कनेक्ट कर लिया गया है। बाकी 35 मोबाइल किन यात्रियों के हैं, इसकी जानकारी के लिए दिल्ली, नई दिल्ली स्टेशन के जीआरपी थाने और लाहौरी गेट पुलिस से वार्ता करेंगे। इन फोन को कनेक्ट करने का प्रयास किया जाएगा।